RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

सुपौल:जिला हब फार एम्पावरमेंट आफ वीमेन के तहत महिलाओं पर केन्द्रित विषयों पर जन संवाद -सह- सखी वार्ता कार्यक्रम आयोजित।

RKTV NEWS/सुपौल ( बिहार)08 मार्च।आज किशनपुर प्रखंड अंतर्गत राजपुर पंचायत उत्क्रमित मध्य विद्यालय नेमनमा आंगनवाड़ी केन्द्र संख्या 17पर जिला मिशन समन्वयक मिशन शक्ति के अध्यक्षता में जिला हब फार एम्पावरमेंट आफ वीमेन के तहत महिलाओं पर केन्द्रित विषयों पर जन संवाद -सह- सखी वार्ता कार्यक्रम आयोजित किया गया।उक्त कार्यक्रम में डाली कुमारी महिला पर्यवेक्षिका के द्वारा आइ सी डी एस द्वारा महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं के बारे में बताया गया। कुमारी प्रतिभा केन्द्र प्रशासक सखी वन स्टांप सेंटर सुपौल के द्वारा महिलाओं के घरेलू हिंसा ,बाल विवाह,दहेज उन्मूलन के लिए बनाये गये कानून के बारे बताया गया।साथ में नुक्कड़ नाटक के टिम के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एंव महिलाओं सशक्तीकरण से संबंधित नाटक का प्रदर्शन किया गया।अंत में कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे हरिनारायण कुमार जिला मिशन समन्वयक मिशन शक्ति योजना सुपौल के द्वारा महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न विभागों द्वारा विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम के समाप्ति का घोषणा किया गया। कार्यक्रम में सलोनी कुमारी केस वर्कर,आरती कुमारी केस वर्कर नुक्कड़ नाटक के टिम सेविका, सहायिका, स्कूल के शिक्षिका,शिक्षक अधिक संख्या मैं ग्रामीण महिलाओं एंव किशोरी भाग लिये।

Related posts

स्‍कोडा ऑटो इंडिया 2024 में कीमतों में लगभग 2% की बढ़ोतरी, 1 जनवरी, 2024 से होगी लागू।

rktvnews

युद्ध नहीं, आतंक नहीं ; सबके लिए न्याय और शांति।

rktvnews

ब्यूटी कार्यशाला का समापन! संभावना आवासीय उच्च विद्यालय की प्राचार्या डॉ अर्चना सिंह ने प्रशिक्षकों के बीच बांटे प्रशस्ति पत्र।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 18 फरवरी 26

rktvnews

भोजपुर:जे जे कालेज में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

केवल राजनीति पर क्यों उठे सवाल… ??

rktvnews

Leave a Comment