RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:नवनियोजित महिला पर्यवेक्षिकाओं को आयुक्त ने किया नियोजन पत्र वितरित।

सारण जिला में 37 महिला पर्यवेक्षिकाओं का हुआ है नियोजन, 21 के दस्तावेजों का हो चुका है सत्यापन, इनमें से 15 को आज किया गया नियोजन पत्र वितरित।

RKTVNEWS/सारण(छपरा) 07 मार्च।समेकित बाल विकास परियोजना के तहत किये जा रहे कार्यों के बेहतर पर्यवेक्षण हेतु जिला में 37 महिला पर्यवेक्षिकाओं का नियोजन किया गया है। सभी नियोजित पर्यवेक्षिकाओं के शैक्षणिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन कराया जा रहा है। अबतक 21 के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया जा चुका है। इनमें से 15 महिला पर्यवेक्षिकाओं को आज प्रमंडलीय आयुक्त एम सरवनन द्वारा नियोजन पत्र वितरित किया गया।
इस अवसर पर आयुक्त ने सभी नवनियोजित पर्यवेक्षिकाओं को संबोधित करते हुये कहा कि जिस पारदर्शिता के साथ आप लोगों का नियोजन हुआ है, उसी तरह लगनशीलता, ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। उन्होंने सभी को अपनी शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अमन समीर, निदेशक डीआरडीए कयूम अंसारी एवं जिला प्रोग्राम पदाधिकारी कुमारी अनुपमा भी मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर: जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर के तत्वावधान में आरा व्यवहार न्यायालय परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित।

rktvnews

इस्पात मंत्रालय के सचिव ने आरआईएनएल, विशाखापत्तनम की अपनी पहली यात्रा के दौरान आरआईएनएल समूह को उनके प्रयासों के लिए बधाई दी।

rktvnews

भोजपुर:कृषि निर्यात में क्षमता संवर्धन पर हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण।

rktvnews

भोजपुर:स्वर्गीय रमेश क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल होप क्रिकेट एकेडमी एवं बिहिया क्रिकेट अकादमी के बीच।

rktvnews

दो दिवसीय ग्‍लोबल इंडियाएआई शिखर सम्मेलन 2024 सम्‍पन्‍न।

rktvnews

भोजपुर: माँ का ऋण कोई चुका नही सकता, इसलिए माँ के नाम पर सभी को पेड़ लगाना चाहिए:राघवेन्द्र प्रताप सिंह

rktvnews

Leave a Comment