RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने निर्माणाधीन कांटाटोली एवं सिरमटोली फ्लाईओवर की कार्य प्रगति का निरीक्षण किया।

RKTVNEWS/रांची (झारखण्ड)07 मार्च।मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने बुधवार को राजधानी रांची में बन रहे निर्माणाधीन कांटाटोली एवं सिरमटोली फ्लाईओवर की कार्य प्रगति का औचक निरीक्षण किया। मौके पर मुख्यमंत्री ने पथ निर्माण विभाग एवं जुडको के अधिकारियों को कई अहम दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माणाधीन फ्लाईओवर का कार्य हर हाल में निर्धारित समय में पूरा करने के लिए निर्माण कार्य में तेजी लाएं। मौके पर मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर फ्लाईओवर निर्माण कार्य में आ रही समस्याओं का निस्तारण जल्द करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि फ्लाईओवर की सुविधा आमजनों के लिए है, इसलिए जरूरी है कि फ्लाईओवर का निर्माण कार्य दिन-रात तेज गति से किया जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जरूरत पड़े, तो मानव बल बढ़ाएं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि फ्लाईओवर निर्माण जुलाई 2024 तक हर हाल में पूरा कर लें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता जुलाई 2024 से फ्लाईओवर का उपयोग कर सके, यह उनकी सरकार की प्राथमिकता है।

फ्लाईओवर निर्माण पूरा होने तक ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखें

मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि फ्लाईओवर निर्माण के दौरान शहर में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त बनी रहे। कहा कि कोई भी नया निर्माण दीर्घकालिक दृष्टि के साथ होना चाहिए। निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। लम्बे अरसे तक राज्य की जनता इस फ्लाईओवर का उपयोग कर सके, इस निमित्त निर्माण से संबंधित सभी मापदंडों पर बेहतर और गुणवत्तापूर्ण कार्य किए जाएं।
मौके पर पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल, उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा, वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

बक्सर:नव ज्योति उच्च विद्यालय कुकुढा इटाढी में आयोजित हुआ शिक्षा संवाद।

rktvnews

बक्सर:प्रेक्षक कोषांग के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

स्टेट स्वीप आईकॉन मैथिली ठाकुर ने मतदाताओं को किया जागरूक।

rktvnews

गिरीडीह: उपायुक्त ने किया डुमरी प्रखंड में क्रियान्वित विकास योजनाओं का निरीक्षण, दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:बी एस डीएवी की योगा टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता स्वर्ण।

rktvnews

मध्यप्रदेश:निर्माणाधीन कार्यों को समय से पूर्ण करें और शीघ्र सेवा प्रदाय करें : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल

rktvnews

Leave a Comment