RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

भोजपुर: डीडीसी की अध्यक्षता में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी के क्रम में जिला स्तर पर गठित सभी नोडल पदाधिकारी, वरीय पदाधिकारी सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ कोषांग से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 05 मार्च।लोकसभा आम निर्वाचन- 2024 की तैयारी के क्रम में आज 5 मार्च 2024 को उप विकास आयुक्त, भोजपुर की अध्यक्षता में जिला स्तर पर गठित सभी नोडल पदाधिकारी, वरीय पदाधिकारी सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ कोषांग से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई तथा समीक्षा बैठक में निम्न निर्देश दिए गए:-
कार्मिक कोषांग के नोडल पदाधिकारी को सभी पदाधिकारी/ कर्मियों का डेटाबेस की प्रविष्टि करने का निर्देश दिया गया। नोडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि 100% प्रविष्टि की जा चुकी है।
प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी को फाइनल कैलेंडर जारी करने, ट्रेनिंग के दौरान किसी भी तरह की परीक्षा की जानकारी प्राप्त करने तथा ट्रेनिंग के दौरान पार्किंग इत्यादि की व्यवस्था की जानकारी भी प्राप्त करने का निर्देश दिया गया।
नोडल पदाधिकारी सामग्री -सह- मतदाता सूची कोषांग को मतदान केंद्रो के आधार पर मतदान सामग्रियों एवं मतगणना सामग्रियों के आवश्यकता का आकलन करने हेतु निर्देश दिया गया।
वाहन कोषांग के नोडल पदाधिकारी को विभिन्न प्रकार के वाहनों की आवश्यकता एवं उपलब्धता से संबंधित प्रतिवेदन वाहनों के रखरखाव हेतु स्थल चिन्हित करने, रूट चार्ट चिन्हित करने तथा पेट्रोल पंप चिन्हित करने का निर्देश दिया गया।
मीडिया कोषांग के नोडल पदाधिकारी को सोशल मीडिया का रेट चार्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
अर्ध सैनिक बल कोषांग के नोडल पदाधिकारी को सभी प्रखंडों से अर्ध सैनिक बलों की अवसान हेतु प्राप्त चिन्हित स्थलों पर सभी प्रकार के मूलभूत सुविधा यथा- बाउंड्री, कमरे, पंखा, बाथरूम इत्यादि का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया गया।
नोडल पदाधिकारी कार्मिक कल्याण प्रबंधन कोषांग को चुनाव कर्मियों के प्रशिक्षण स्थल एवं मतदान दलों के ठहराव स्थल पर पीने का पानी, शौचालय एवं अन्य सुविधाओं की व्यवस्था करने से संबंधित निर्देश दिया गया।
स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी को निर्वाचको में जागरूकता लाने हेतु स्वीप कैलेंडर बनाने, कैंपस एंबेसडर का चयन करने का निर्देश दिया गया ।
इसी प्रकार अन्य कोषांगों के नोडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने कोषांग के कार्यों को ससमय पूर्ण कर ले ताकि आगे कोई कठिनाई न हो।

Related posts

भोजपुर:बकाया वेतन भुगतान को लेकर NHM कर्मियों का विरोध प्रदर्शन।

rktvnews

राजस्थान:इंडिया स्टोनमार्ट-2026 के आयोजन के लिए सीडॉस एवं लघु उद्योग भारती के मध्य एमओयू।

rktvnews

21 नये ग्रीनफील्ड हवाईअड्डों की स्थापना करने के लिए ‘सैद्धांतिक’ रूप से स्वीकृति दी गई।

rktvnews

भोजपुर:तुलसीदास के पास मानवतामूलक समाज-दर्शन की दृष्टि थी : प्रो. बलिराज

rktvnews

अध्यापक नियमावली 2023 के विरोध में माध्यमिक शिक्षक संघ का धरना दूसरे दिन भी जारी।

rktvnews

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ‘विविधता का अमृत महोत्सव’ का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment