RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

हनुमानगढ़:जिला कलेक्टर ओलावृष्टि से हुए नुकसान को आंकने खेतों में पहुंचे!नोहर और भादरा ब्लॉक के विभिन्न गांवों में फसलों का किया अवलोकन।

अधिकारियों को समय पर फसल कटाई प्रयोगों को संपादित करने के दीए निर्देश।

RKTVNEWS/हनुमानगढ़(राजस्थान )03 मार्च। शनिवार को जिले में हुई बारिश और ओलावृष्टि से हुए फसली नुकसान के आंकलन को लेकर जिला कलेक्टर काना राम ने रविवार को नोहर के मंदरपुरा, गोरखाना, जबरासर, जोखासर, रानीसर, बाच्छूसर, मेघाना तथा भादरा के डुंगराना, रसलाना, सागड़ा, अमरपुरा, जोगीवाला इत्यादि गांवों के खेतों में फसलों का अवलोकन किया।
निरीक्षण दौरान जिला कलेक्टर ने कृषि अधिकारीयों, बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों को राजस्व विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर समय पर और शुद्धता के साथ फसल कटाई प्रयोग संपादित करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने कहा की फसल कटाई प्रयोग के अनुसार ही किसानों को फसल में हुए नुकसान का उचित मुआवजा दिलवाया जाएगा। खेतों में फसलों के निरीक्षण दौरान कृषकों ने जिला कलेक्टर को बताया कि क्षेत्र में सरसों और गेहूं की फसल में सर्वाधिक नुकसान हुआ है, इसके अतिरिक्त चने की फसल में भी नुकसान हुआ है। किसानों ने कहा कि उन्हें फसलों में हुए नुकसान का उचित मुआवजा मिलना चाहिए।
इस अवसर पर उनके साथ आईएएस प्रशिक्षु प्रीतम जाखड़, नोहर एसडीएम पंकज गढ़वाल, भादरा एसडीएम दूदाराम चौधरी, नोहर तहसीलदार भार्गवी सांदू, खुईया नायब तहसीलदार हनुमान पूनिया, कृषि सहायक निदेशक बीआर बाकोलिया, नोहर कृषि सहायक निदेशक राम प्रताप, भादरा कृषि सहायक निदेशक बनवारी लाल डाबला, ऑफिस कानूनगो कृष्णदान चारण, पटवारी मनुपाल गोदारा, पटवारी सुभाष सहारण, कृषि अधिकारी द्वारका प्रसाद सहित एआईसी बीमा कंपनी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related posts

दरभंगा:उद्योग विभाग के विविध योजनाओं के लिए हुई समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

युवा नेता के शोकाकुल परिवार से मिले समस्त जदयू नेता! बंधाया ढांढस।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मलमास मेला 2023 तैयारियो का जायजा लिया !अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक।

rktvnews

पटना : एसआरपी कॉलेज मे फहरा राष्ट्रीय ध्वज! आन-बान-शान से लहराया तिरंगा।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 15 मार्च 26

rktvnews

जगदीशपुर के दुलौर में स्वयं सेवी संस्था *जन विकास क्रांति* द्वारा सतत रोजगार के तहत 30दिवसीय प्रशिक्षण उपरांत प्रमाण पत्र वितरित।

rktvnews

Leave a Comment