RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बक्सर;जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के संबंध में पर्यवेक्षण हेतु जन वितरण प्रणाली दुकानों का भ्रमण किया।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)02 मार्च।आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के संबंध में पर्यवेक्षण हेतु जन वितरण प्रणाली दुकानों का भ्रमण किया गया।
जिला पदाधिकारी के द्वारा मुहम्मद हदीस नई बाजार, रंजन नारायण ठाकुर नई बाजार एवं महेन्द्र नाथ कमरपुर के जन विरतण प्रणाली दुकानों पर बनाये जा रहे आयुष्मान कार्ड को ससमय एवं नियमानुसार बनाने हेतु वहाँ प्रतिनियुक्त ऑपरेटर को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही सभी ग्राम पंचायतों के जन वितरण प्रणाली दुकानों में शिविर के आयोजन एवं योजनाओं के लाभ के विषय में माईक से प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित करेंगे।
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना क्रियान्वयन पात्र लाभार्थियों को प्रति वर्ष प्रति परिवार 05 लाख रूपये तक के निःशुल्क चिकित्सा प्रदान करने हेतु किया जा रहा है। 02 मार्च 2024 से पात्र लाभार्थी निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए अपने नजदीकी जन वितरण प्रणाली की दुकान या कॉमन सर्विस सेंटर (वसुधा केन्द्र) पर सम्पर्क कर सकते है।
जिला अंतर्गत कुल लगभग 11 लाख 60 हजार आयुष्मान कार्ड के लाभुक है।

Related posts

तुम मुझे यूं भुला ना पाओगे….एक शाम रफ़ी के नाम।

rktvnews

राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड के 22वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया।

rktvnews

बिहार:भोजपुर: हक-न्याय-बराबरी के लिए भाकपा-माले को विजयी बनाओ:शिव प्रकाश रंजन

rktvnews

दरभंगा:राज्यस्तरीय विद्यालय कराटे (बालिका) प्रतियोगिता हेतु दरभंगा टीम वैशाली के लिए रवाना।

rktvnews

हर हर महादेव का उद्घोष कर प्रधामंत्री ने महाशिवरात्रि पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

rktvnews

भोजपुर: जवईनिया कटाव पीड़ितों के राहत एवं पुनर्वास की मांग को लेकर सासंद सुदामा प्रसाद के नेतृत्व में माले के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी से की भेंट, सौंपा मांग पत्र।

rktvnews

Leave a Comment