RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने मान्यता प्राप्त राजनितिक दल के प्रतिनिधियों के साथ किए बैठक।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड) 02 मार्च। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विभाग द्वारा आगामी लोकसभा आम चुनाव-2024 के दृष्टिगत मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से सम्पूर्ण झारखण्ड राज्य में 04 मार्च 2024 से सोशल मीडिया अभियान #IamVerifiedVoter का संचालन करने का निर्देश प्राप्त है। उक्त कार्यक्रम के तहत अभियान को सफल बनाने हेतु आज समाहरणालय सभा कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त चतरा अबु इमरान की अध्यक्षता में सभी जिला अध्यक्ष/सचिव, मान्यता प्राप्त राजनितिक दल, जिला इकाई चतरा के साथ बैठक की गई।
बैठक में उपस्थित सभी मान्यता प्राप्त राजनितिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि 04 मार्च 2024 से सम्पूर्ण झारखण्ड राज्य में सोशल मीडिया अभियान चलाया जायेगा और इसी दिन मतदाता अपने-अपने नजदीकी बूथों पर जाकर अपना नाम सूचि में देख सकते है। साथ ही अगर मतदाता सूचि में किसी कारणवश नाम दर्ज नहीं हो पाया है या किसी भी प्रकार की त्रुटि है तो अपने बूथ स्तर के पदाधिकारी से सम्पर्क कर नाम दर्ज या त्रुटि में सुधार कराया जा सकता है। इस दिन सभी मतदान केन्द्रों पर बूथ स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। वहीं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा व सिमरिया भ्रमणशील रहेंगे और आवश्यक रूप से दिशा निर्देश देंगे। उन्होने कहा, आप सभी से अनुरोध है कि अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाताओं को जागरूक करने हेतु अपने स्तर से भी प्रशासन का सहयोग करें जिससे मतदाताओं में वृद्धि हो और अधिक से अधिक आमजन जागरूक होकर अपना मत का उपयोग कर सके।
आमजनों से अपील करते हुए उन्होने कहा कि 04 मार्च को अपने-अपने बूथों पर जाकर मतदाता सूचि में नाम जांच करते हुए एक सेल्फी लेकर सोशल मीडिया अभियान #IamVerifiedVoter में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
उक्त बैठक में अपर समाहर्ता अरविन्द कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी सह अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा सुरेन्द्र उरांव, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमण्डल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, मान्यता प्राप्त राजनितिक दल के प्रतिनिधि रामदेव भोक्ता, पारस सिंह, पंकज प्रजापति, चन्द्रशेखर दास समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

दुमका :नशामुक्ति को लेकर डालसा द्वारा चलाया गया सघन जागरूकता अभियान।

rktvnews

भोजपुर:महाराजा कॉलेज में GEET–Infosys Foundation के तहत करियर रेडीनेस टेस्ट का हुआ आयोजन।

rktvnews

गिरीडीह: समाज में व्याप्त कुप्रथाओं के उन्मूलन, बाल विवाह की प्रभावी रोकथाम तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एकदिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व जल दिवस पर जल संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

rktvnews

चतरा:नार्को समन्वय केंद्र (एनसीओआरडी) जिला स्तरीय समिति की समीक्षा बैठक।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : गरियाबंद के प्रगतिशील कृषक अवनीश पात्र राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment