RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

भारत और मलेशिया का द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास समुद्र लक्ष्मण।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 01 मार्च।समुद्री अभ्यास समुद्र लक्ष्मण 28 फरवरी से 2 मार्च 2024 तक विशाखापट्टनम में आयोजित किया जा रहा है। भारतीय नौसेना का जहाज किल्टन और रॉयल मलेशियाई जहाज केडी लकीर इस अभ्यास के तीसरे संस्करण में भाग ले रहे हैं, जिसमें समुद्र में परिचालन प्रक्रिया से संबंधित चरण के बाद पेशेवर स्तर पर विचार-विमर्श होगा।
इन दोनों जहाजों के चालक दल बंदरगाह पर विभिन्न कार्य-प्रणालियों से संबंधित बातचीत, आपसी हित के मुद्दों पर विषय विशेषज्ञ आदान-प्रदान, खेल कार्यक्रम और अन्य तरह के संवाद करेंगे। इस तरह से मेलजोल बढ़ाने का उद्देश्य ज्ञान के आधार को बढ़ाना, सर्वोत्तम कार्य-प्रणालियों को साझा करना तथा समुद्र संबंधी दृष्टिकोणों पर आपसी सहयोग को और आगे बढ़ाना है।
समुद्री चरण के दौरान, दोनों टुकड़ियां संयुक्त रूप से समुद्र में विभिन्न नौसैन्य अभियानों का संचालन करते हुए अपने कौशल को निखारेंगी।
इस अभ्यास का उद्देश्य भारतीय और रॉयल मलेशियाई नौसेना के बीच संबंधों को सशक्त करना तथा आपसी सामंजस्य को बढ़ाना है।

Related posts

रोहतास: जिलाधिकारी उदिता सिंह ने नगर निकाय की बैठक में दिए महत्वपूर्ण निर्देश।

rktvnews

जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय संविलियन सिसाना का किया निरीक्षण!383 विद्यार्थियों के सापेक्ष 226 विद्यार्थी मिले उपस्थित।

rktvnews

गोपालगंज:डीएम की अध्यक्षता में जिला निरीक्षण समिति द्वारा विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान का किया गया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा – माले महासचिव का. दीपंकर भट्टाचार्य ने आज अगिआंव में अजीमाबाद से चरपोखरी तक की जनसंवाद यात्रा।

rktvnews

बीकानेर हाउस में श्रावण उत्सव मेला का होगा आयोजन- श्रावण उत्सव मेला के दौरान राजस्थानी हस्तशिल्प, खानपान और सांस्कृतिक गतिविधियां रहेंगी आगंतुकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त ने डीसीसी एवं डीएलआरसी की त्रैमासिक समीक्षा बैठक की, केसीसी लक्ष्य प्राप्ति पर विशेष जोर।

rktvnews

Leave a Comment