RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

कैडेट प्रशिक्षण पोत का निर्माण।

नई दिल्ली/(आरकेटीवी प्र) 29 फरवरी।पहले कैडेट प्रशिक्षण पोत (यार्ड-18003) के निर्माण समारोह का आयोजन 29 फरवरी, 2024 को कट्टुपल्ली स्थित मेसर्स एलएंडटी शिपयार्ड में किया। इस समारोह की अध्यक्षता तमिलनाडु और पुडुचेरी क्षेत्र के फ्लैग अधिकारी आर एडमिरल रवि कुमार ढींगरा ने की। इस कार्यक्रम में एलएंडटी के पोत निर्माण व्यापार के प्रमुख एवीएसएम, वीएसएम (सेवानिवृत) आर एडमिरल जीके हरिश और भारतीय नौसेना व मेसर्स एलएंडटी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
इससे पहले 7 मार्च, 2023 को रक्षा मंत्रालय और मेसर्स एलएंडटी के बीच तीन कैडेट प्रशिक्षण पोतों के स्वदेशी डिजाइन और निर्माण का अनुबंध किया गया था। इन कैडेट प्रशिक्षण पोतों का उपयोग तट पर बुनियादी प्रशिक्षण के बाद अधिकारी कैडेटों को समुद्र में प्रशिक्षण देने के लिए किया जाएगा। इसके अलावा ये पोत मित्र देशों के कैडेटों को प्रशिक्षण सुविधा भी प्रदान करेंगे। स्वदेशी पोत निर्माण की दिशा में भारतीय नौसेना के प्रयास में यह एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। साथ ही, यह भारत सरकार के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ पहल की सोच के अनुरूप है।

Related posts

दुकानदारों के नामों का खुलासा करने संबंधी भाजपा सरकारों के आदेश को सुप्रीम कोर्ट के द्वारा स्थगित करने का स्वागत।

rktvnews

भोजपुर:जीवतिया महापर्व पर बाबा दिनेश्वर नाथ धाम में उमड़ी महिला श्रद्धालुओं की भीड़।

rktvnews

निर्वाचन आयोग ने चरण 2 के 250 से अधिक पर्यवेक्षकों के साथ वीडियो-कॉन्फ्रेंस की, उन्हें सुचारु, स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

rktvnews

झाबुआ में यूआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज भवन लोकार्पित!देश की प्रगति के लिए जरूरी हैं अभियंता और वैज्ञानिक:शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

सारण: अवैध हथियार के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट करना पड़ा भारी! सारण पुलिस ने की गिरफ्तारी।

rktvnews

भोजपुर:लोजपा(रा)ने पंचायत अध्यक्षों को किया सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment