RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

मोतिहारी:स्वास्थ्य विभाग से सम्बन्धित मासिक समीक्षात्मक बैठक का हुआ आयोजन!बेहतर कार्य को लेकर प्रशस्ति पत्र के साथ स्वास्थ्य कर्मी हुए सम्मानित।

मोतिहारी/पूर्वी चंपारण 28 फ़रवरी।जिला समाहरणालय परिसर स्थित राजेंद्र प्रसाद सभागार में स्वास्थ्य विभाग से सम्बन्धित मासिक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक का आयोजन जिलाधिकारी के निर्देश पर सिविल सर्जन पूर्वी चंपारण की अध्यक्षता में किया गया। समीक्षा के क्रम में स्वास्थ्य विभाग के संबंधित पदाधिकारीयों को सिविल सर्जन द्वारा सुधारात्मक कई महत्वपूर्ण आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए।
सिविल सर्जन ने जिले के सभी संस्थानों को साफ सफाई, दवा की उपलब्धता, मरीजों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सेवा भावना से कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने जिले में चलाए जा रहें एमडीए कार्यक्रम की जानकारी डीभीडीसीओ से लीं।
सिविल सर्जन डॉ श्रवण कुमार पासवान ने सभी संबंधित संस्थाओं के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को ओपीडी में कमी वाले संस्थान को इसमे सुधार लाने हेतु निर्देशित किया।वहीं चिकित्सकों को ससमय ड्यूटी करने,संस्थागत प्रसव को बढ़ाने के लिए सभी संस्थानो को निर्देशित किया गया। एएनसी गुणवत्तापूर्वक करने एवं भव्या पोर्टल का रिव्यु कर उसमे सुधार करने हेतु उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।वहीं डीपीएम ठाकुर विश्वमोहन ने बताया की जिले में स्वास्थ्य विभाग मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। स्वाथ्य विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ हीं नर्स, पारा मेडिकल स्टाफ, आशा, आदि स्वास्थ्य सुविधा बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने टीकाकरण, मातृत्व स्वस्थ्य, शिशु स्वास्थ्य परिवार कल्याण, वेक्टर जनित रोग, गैर संचारी रोग, संस्थागत प्रसव, अस्पताल में प्रसव से जुड़ा सेवाओं को सुदृढ़ करने पर सुझाव दिया।

प्रशस्ति पत्र के साथ स्वास्थ्य कर्मी हुए सम्मानित:

भव्या मे जनवरी में सबसे ज्यादा ओपीडी करने के लिए गए प्रिया कुमारी साह,अनुमंडलीय अस्पताल, रक्सौल, हब में सबसे ज्यादा कंस्लटेशन के लिए डॉ गौतम कुमार तया स्पोक्स में सबसे ज्यादा कंस्लटेशन के लिए संजू कुमारी सिन्हा एसएचओ को सीएस एवं डीपीएम द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

जागरूकता के साथ चल ऱहा है एमडीए कार्यक्रम:

डीभीडीसीओ डॉ शरत चंद्र शर्मा ने बताया की जिले में जन जागरूकता के साथ फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम आशा, जीविका दीदीयों, जनप्रतिनिधियों, सहयोगी संस्थानों के सहयोग से चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया की आगे एईएस को लेकर भी तैयारियाँ की जा रहीं है।

Related posts

लालसोट विधानसभा मेरे लिए सर्वोपरि है, इसका सर्वागींण विकास करना मेरा दायित्व है, प्रदेश सरकार आमजन को चिकित्सा सुविधाये उपलब्ध करवाने में अग्रणी- चिकित्सा मंत्री

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल से दून विश्वविद्यालय के मीडिया एंड कम्युनिकेशन स्टडीज विभाग के छात्र-छात्राओं ने की शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

भोजपुर:नितीश-मोदी सरकार मे अपहरण,हत्या,बलात्कार जैसी घटना हो गई है आम, बिहार पुलिस केवल दारू -बालू से अवैध वसूली मे है व्यस्त : मनोज सिंह

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने जिला स्तरीय पीoएमo श्री FLN मेला सह TLM प्रदर्शनी, 2026 का किया शुभारंभ।

rktvnews

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में जमीनी स्तर पर लोकतंत्र की शुरुआत की”: डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

विपरित परिस्थितियों में भी सुलोचना देवी ने बनाई एक कुशल व्यवसाई के रूप में अपनी पहचान।

rktvnews

Leave a Comment