RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

दरभंगा:03 मार्च को हायाघाट के सिधौली पंचायत में किया जाएगा विधिक जागरूकता!कार्यक्रम में 09 मार्च के राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में दी जाएगी जानकारी

दरभंगा/बिहार 28 फरवरी। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा रंजन देव द्वारा बताया गया कि बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार-सह-जिला सत्र न्यायाधीश, दरभंगा के निर्देश के आलोक में *मार्च माह* में दरभंगा के विभिन्न प्रखण्डों के पंचायतों में विभिन्न विषयों पर विधिक जारूकता किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में 03 मार्च 2024 (रविवार) को पूर्वाह्न 11:00 बजे से *हायाघाट प्रखण्ड के सिधौली पंचायत* में विधिक जागरूकता कार्यक्रम किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता विष्णुकान्त चौधरी, मोबाईल नम्बर – 9931887568 एवं पारा विधिक स्वयं सेवक अमृता कुमारी द्वारा नालसा (नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं नशीली दवाओं के खतरे के उन्मूलन के शिकार लोगों को कानूनी सेवाएं) योजना – 2015 के बारे में, नालसा (वरिष्ठ नागरिकों को कानूनी सेवाएँ) योजना – 2016 के बारे में, गोद लेने की प्रक्रिया एवं नियम के बारे में, तेजाब हमले के दौरान पीड़ित व्यक्ति का उपचार एवं बिहार पीड़ित मुआवजा नियमावली 2014 के बारे में, दिव्यांग व्यक्तियों का अधिकार अधिनियम, 2016 के बारे में, लोक अदालत एवं ए.डी.आर तंत्र के बारे में तथा 09 मार्च 2024 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में जानकारी दी जाएगी।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:दिव्यांग आपदा सुरक्षा प्रशिक्षण का हुआ आयोजन।

rktvnews

राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप: पेनालिटी शूट कर किंगफिशर की टीम पहुंची फाइनल में।

rktvnews

शिक्षकों के लिए भी जरुरी, उचित शिक्षा…

rktvnews

पटना:अल्ट्राटेक सिमेंट बिहार में करेगी ₹1,200 करोड़ निवेश और लगभग 1000 रोजगार का सृजन ।

rktvnews

दुमका: बोल बम का नारा है, जाना जरूर है”..सावन की दूसरी सोमवारी को बड़ी संख्या में बासुकीनाथ पहुंचे श्रद्धालु।

rktvnews

भोजपुर के तीन कलाकारों को मिला बिहार कला पुरस्कार।

rktvnews

Leave a Comment