RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रपति भवन में ‘पर्पल फेस्ट’ का आयोजन किया गया।

नई दिल्ली/पीआईबी 26 फरवरी।राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान में आज (26 फरवरी, 2024) एक दिवसीय ‘पर्पल फेस्ट’ का आयोजन किया गया है।
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ‘पर्पल फेस्ट’ के तहत दिव्यांगजनों द्वारा आयोजित की गई विभिन्‍न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद उठाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति ने दिव्यांगजनों से भेंट की और उनके साथ संवाद किया।
आगंतुकों के लिए इस दौरान ‘अपनी दिव्यांगता को जानें’, ‘पर्पल कैफे’, ‘पर्पल कैलिडोस्कोप’, ‘पर्पल लाइव एक्सपीरियंस जोन’, ‘पर्पल स्पोर्ट्स’ जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। ‘पर्पल फेस्ट’ में 14000 से भी ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया।
भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘पर्पल फेस्ट’ का उद्देश्य विभिन्न तरह की दिव्यांगता और लोगों के जीवन पर इनके प्रतिकूल प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और समाज के भीतर दिव्यांगजनों के बारे में समझ, स्वीकृति और समावेशन को बढ़ावा देना है।

Related posts

Lakeside Software ने Azure India में नया SysTrack Cloud क्षेत्र शुरू किया, भारतीय उद्यमों के लिए तेज़ डेटा-प्रसंस्करण और स्थानीय डेटा-सुरक्षा को मिलेगा समर्थन।

rktvnews

पाटलिपुत्र विद्यापीठ में लगायी गई विज्ञान प्रदर्शनी!बच्चों के गीत-नृत्य पर झूमे अभिभावक, मनोरंजन मेले का लिया आनन्द।

rktvnews

जरूरतमंदों को रोजगार देना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा के अंतर्गत संगोष्ठी एवं रैली का हुआ आयोजन।

rktvnews

अग्नि पीड़ित परिवार से मिले माले नेता!

rktvnews

बेगुसराय: महावीर कैंसर संस्थान जांच के लिए 4 दिन बेगूसराय जिले में।

rktvnews

Leave a Comment