RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

सुपौल:आगामी लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत स्वीप कोषांग की बैठक।

सुपौल/ बिहार 26 फरवरी ।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, सुपौल कौशल कुमार की अध्यक्षता में रविवार को जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र, सुपौल में आगामी लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत स्वीप कोषांग की बैठक आहूत की गई। उक्त बैठक में सर्वप्रथम सुधीर कुमार उप विकास आयुक्त, सुपौल द्वारा स्वीप कोषांग के माध्यम से होने वाले मतदाता जन-जागरूकता कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा बैठक में उपस्थित स्वच्छता के सभी प्रखंड समन्वयक एवं सभी स्वच्छता पर्यवेक्षक को जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाने के संबंध में निदेश दिया गया कि घर-घर जाकर प्रत्येक मतदाता को अपने-अपने मत डालने के लिए जागरूक करें। तथा वैसे मतदाता को चिन्हित करें, जो बाहर कार्य कर रहे हैं उनका संबंधित परिवार के अन्य सदस्यों से मोबाइल नंबर प्राप्त कर उससे संपर्क कर उन्हें भी मतदान में भाग लेने के लिए प्रेरित करेंगे। जिलाधिकारी द्वारा यह भी निदेश दिया गया कि घर-घर जाकर वैसे मतदाता को भी चिन्हित करें जिनकी मृत्यु है तथा उनका नाम अभी भी मतदाता सूची में अंकित है, यदि ऐसे मतदाता की पहचान होती है तो उस मतदाता का फॉर्म 7 बी0एल0ओ0 एप0 पर इंट्री करें ताकि वैसे मृत्य मतदाता का नाम सूची से हटाने के संबंध में अग्रेतर कार्रवाई की जा सके। जन-जागरूकता के लिए सभी संबंधितों को निदेश दिया गया कि कचरा प्रबंधन से संबंधित ग्राम पंचायत में चलाए जा रहे ई-रिक्शा में मतदाता जागरूकता से संबंधित ऑडियो चलाएं तथा बैनर लगवायें। साथ ही पंचायत में संध्या चौपाल का कार्यक्रम करवाए ताकि अधिक से अधिक मतदाताओं को अपने-अपने मत डालने के लिए जागरूक हो सके तथा जिला का मतदान प्रतिशत बढ़ाया जा सके। उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त, सुपौल, सोनम कुमारी, जिला समन्वयक स्वच्छता, सुपौल, सभी प्रखंडों के प्रखंड समन्वयक स्वच्छता तथा सभी ग्राम पंचायत के स्वच्छता पर्यवेक्षक उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री को ब्राजील के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान “द ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस” से सम्मानित किया गया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

बक्सर: आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को ले सेक्टर पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

एक दिवसीय नियोजन मेला में 3000 से अधिक बेरोजगार युवक-युवतियों को मिलेगी नौकरी।

rktvnews

प्रदेश पदाधिकारियों के चयन होने पर भोजपुर जिला भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा में हर्ष।

rktvnews

एनटीआईपीआरआईटी ने आईआईटी गांधीनगर में “5जी यूज केस लैब्स: अवेयरनेस एंड प्री-कमीशनिंग रेडीनेस” पर कार्यशाला का आयोजन किया।

rktvnews

Leave a Comment