RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

काम आएगी किसी की दुआ!

रचनाकार:डॉ विनोद मिश्रा ‘वत्स'(लखनऊ)

काम आएगी किसी की दुआ!

दर्द कभी किसी का अपना ना हुआ
इसे भी उड़ना एक दिन बनकर धुआं
भूल जा अब तक जो हुआ सो हुआ
कभी तो काम आएगी किसी की दुआ

कबतक असर करेगी ज़माने की बद्दुआ
हर कोई जो यहां आया वो चला गया
कहीं आग लगने पर ही निकलता धुआं
कभी तो काम आएगी किसी की दुआ

क्या हुआ गर तेरा कोई अपना नहीं हुआ
जीतता वही जो अकेला ही जीवन जिया
ख़ुशी उसी ने पाई जिसने गम को पिया
कभी तो काम आएगी किसी की दुआ

गीता में कहा गया जो हुआ अच्छा हुआ
फिर तू क्यों है सोच में इतनी डूबा हुआ
जीवन वरदान है भगवान का दिया हुआ
कभी तो तेरे काम आएगी किसी की दुआ

कदम ना हटा पीछे तू जो आगे बढ़ा दिया
ना डरना तू इस जहां से ना कदम डगमगा
तू ही रौशनी तू ही है जग का अपना दिया
कभी तो तेरे काम आएगी किसी की दुआ

Related posts

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने युवाओं से आह्वान किया कि वे वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच मजबूत और तैयार रहें, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एनसीसी कैडेटों से प्रेरणा लें।

rktvnews

बिहार: मुख्यमंत्री ने पश्चिम एवं पूर्वी चम्पारण सहित गोपालगंज जिलों में नदियों के बढ़ते जलस्तर का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का लिया जायजा।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 16 मार्च 24

rktvnews

सारण:बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आपदा प्रबंधन को लेकर जिला में कार्यशाला का किया गया आयोजन।

rktvnews

रांची:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात।

rktvnews

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के 25 डोर्नियर विमानों के ‘मिड लाइफ अपग्रेड’ के लिए एचएएल के साथ 2,890 करोड़ रुपये से भी अधिक के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

Leave a Comment