RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

बागपत:जिलाधिकारी ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कर स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने के दिए आवश्यक निर्देश।

बागपत/उत्तर प्रदेश 22 फरवरी।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जिलाधिकारी ने कहा चिकित्सक अपना कार्य सेवा भाव के साथ और अच्छा करें उन्होंने कहा हमारी प्राथमिकता जनपद में बेहतर स्वास्थ्य देना है जिससे किसी भी गरीब आदमी को स्वास्थ्य सेवा लेने के लिये परेशान नही होना पड़े जो प्राइवेट अस्पताल चिकित्सा सेवा के प्रति लापरवाही कर रहे हैं बच्चों को डिलीवरी के 24 घंटे के अंतर्गत हेपेटाइटिस बी का टीका नहीं लग रहे हैं ऐसे अस्पतालों पर रेंडम चेकिंग कर जो गलत है उसमें सुधार किया कराया जाए और जो सुधार नहीं करते हैं ऐसे अस्पतालों पर कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए जिलाधिकारी ने कहा बच्चों के टीकाकरण के प्रति आशा एएनएम भी एक्टिव होकर कार्य करें और अभिवाद को को जागरूक करें उन्होंने कहा जिस तक कारण का जो समय है उसे समय अंतर्गत टीकाकरण हो जाना चाहिए उन्होंने शिक्षा विभाग को यह भी निर्देश दिए कि स्वास्थ्य सेवाओं में समय-समय पर क्या होना चाहिए स्कूलों में भी डिस्प्ले बोर्ड पर यह लिखा हो कि कब टीकाकरण कब जांच करानी चाहिए जिससे कि व्यक्ति एक स्वस्थ शरीर रख सके। जिलाधिकारी ने चिकित्सकों को निर्देश दिए की अच्छा करने के करने का मौका मिला है तो कार्य को मनोयोग के साथ सेवा भाव के साथ अपने दायित्वों का निर्भन करें ।
जिलाधिकारी ने अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को ऐसे चिकित्सक को स्वास्थ्य सेवा के कार्मिकों की जांच करने के निर्देश दिए हैं कि जो अपने दायित्वों का निर्भन नहीं कर रहे हैं अस्पताल कभी-कभी आते हैं जो काफी लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे हैं बिना सूचना के अनुपस्थित डिफाल्टर भगोड़ा जिनका कार्य शैली बिल्कुल भी अच्छी नहीं है इनकी रिपोर्ट के सीएमएस डॉक्टर गजेंद्र सिंह ,डॉक्टर दीपा सिंह,, डॉक्टर एम एम भदोरिया मुख्य चिकित्सा अधिकारी को प्रस्तुत करेंगे मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला अधिकारी को 26 फरवरी तक रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे ऐसे कार्मिकों को चिन्हित करते हुए उनके प्रति जिलाधिकारी द्वारा कार्यवाही की जाएगी।
मानव सेवा ट्रस्ट (काले का अस्पताल) बड़ौत के कार्य शैली अच्छी न होने पर डिलीवरी अच्छी न करने पर लापरवाही बरतने पर जिससे बच्चों में तरह-तरह की दिव्यांग ता आई मानव सेवा ट्रस्ट पर कार्यवाही करने के डॉक्टर रॉबिन को निर्देश दिए गए थे इसके बावजूद भी अस्पताल चल रहा है और जांच पारदर्शिता रूप से नहीं की गई और अर्बन कार्यों में अच्छी स्थिति न होने पर डॉक्टर रॉबिन का वेतन रोकने के साथ-साथ स्पष्टीकरण भी लेने के निर्देश दिये जिलाधिकारी ने कार्यशैली अच्छी न होने पर और कार्य प्रगति में गिरावट आने पर डॉक्टर मुकेश का भी स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी का जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं में निजी या शासकीय चिकित्सक खिलवाड़ करेंगे ऐसे चिकित्सकों पर कार्यवाही निश्चित है डॉक्टर को आगर भगवान का दर्जा दिया गया है तो उसके अनुसार ही कार्य करें कार्यप्रणाली बिल्कुल साफ होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की समीक्षा की जनपद में आयुष्मान योजना के अंर्तगत कुल 03 लाख 44 हजार गोल्डन कार्ड बने जिसमे 16,723 का उपचार हुआ और रू० 155650494 धनराशि खर्च हुई जिसमे जनपद कार्ड बनाने में प्रदेश में 7th रैकिंग पर है ।
जनपद में 25 अस्पताल चिन्हित है जिसमें 16 प्राइवेट व 9 सरकारी अस्पताल है जिसमे मरीज उपचार ले सकते है जिलाधिकारी ने कहा गोल्डन कार्ड के प्रति गोल्डन कार्ड धारको को जागरूक किया जाए और उन्हें उपचार के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जाए इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराए जाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए गए ।
जिलाधिकारी ने 102 नेशनल एंबुलेंस सेवा ,108 इमरजेंसी मेडिकल ट्रांसपोर्ट सर्विसेज एंबुलेंस सेवाओं की समीक्षा की उन्होंने कहा ड्राप करने व पिकअप करने में शासन के नियमों का पालन किया जाए उससे अधिक समय ना लगे।
ऐसी आशा है जिनकी कार्यप्रणाली अच्छी नहीं है ऐसी आशाओं को जिलाधिकारी ने समस्त अधिक स्कोर को चिन्हित करने के निर्देश दिए कुख्यात आशाओं पर रखी जाए पैनी नजर लोगों के प्रति विश्वास बनाएं चिकित्सक। जिलाधिकारी ने बिनोलि सीएचसी की कार्यप्रणाली पर अप्रसन्नता व्यक्त की इसमे सुधार करने के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों को जिलाधिकारी द्वारा उनके कार्य के समर्पण की प्रशंसा के साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा जिसमें स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शिल्पा सिरोही, आंचल राठौर कशिश पूरी ,डॉक्टर गीतांजलि , डॉक्टर तरुण यादव निश्चेतक डॉक्टर पारूल चौधरी सर्जन को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
विजवाड़ा की सी एच् ओ आरजू राणा के कार्य की भी जिलाधिकारी ने प्रशंसा की उन्होंने कहा जो भी स्वास्थ्य सेवाओं में अच्छा कार्य करेगा उन्हें सम्मानित किया जाएगा और जो खराब कार्य करेगा उन्हें छटनी करते हुए उनका कार्यवाही की जाएगी।
जिलाधिकारी ने पीसीपीएनडीटी एक्ट का क्रियान्वयन के संबंध में बैठक करते हुए निर्देश दिए कि कहीं भी कन्या भ्रूण हत्या संबंधित, अवैध रूप से कहीं अल्ट्रासाउंड सेंटर ना चले टीम बनाकर रैंडम चेकिंग कराई जाए मानक के अनुरूप सेंटर चलाए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी अधिकारी डॉक्टर महावीर कुमार , सीएमएस डॉ एस के चौधरी , डिप्टी सीएमओ डॉक्टर यशवीर ,समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक बागपत डॉक्टर विभाष राजपूत सहित आदि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

ओणम की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं।

rktvnews

पटना:सड़क परिसंपत्तियों के मुद्रीकरण प्रस्ताव पर स्टेकहोल्डर के साथ परिचर्चा का आयोजन।

rktvnews

किसान का बेटा हमेशा सत्य के प्रति समर्पित रहेगा: उपराष्ट्रपति

rktvnews

चितौड़गढ़:उप मुख्यमंत्री ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया।

rktvnews

गरीबों की आँखों में होते हैं भगवान के दर्शन: शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

पटना:आधुनिक अग्नि सुरक्षा की दिशा में सशक्त कदम: बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की पहल पर फायर इंजीनियरिंग प्रशिक्षण का शुभारंभ

rktvnews

Leave a Comment