RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

हनुमानगढ़:केंद्रीय विद्यालय में आयोजित हुई विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक।

हनुमानगढ़/राजस्थान 21 फरवरी। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हनुमानगढ़ में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन बुधवार को जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में किया गया। जिला कलेक्टर काना राम ने विद्यालय की कक्षाओं तथा विभागो का निरीक्षण किया और केंद्रीय विद्यालय में किए जा रहे प्रयासों को सराहा। शिक्षण अधिगम प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने के लिए कई व्यावहारिक सुझाव दिए।
जिला कलक्टर काना राम ने विद्यालय में लाइब्रेरी के लिए बुक्स के साथ ही डिजिटल कंटेंट की जागरूकता पर भी ध्यान देने, विद्यालय में स्पोकन इंग्लिश के लिए प्रयास करने, बच्चो को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए साइकोलॉजिस्ट से परामर्श शिविर आयोजित करने का सुझाव दिया। बैठक में प्राचार्य आरसी देहडु ने 17 इंटरएक्टिव पैनल, 1 फोटो कोपीयर, 5 अलमारी और कक्षा कक्ष फर्नीचर खरीदने का प्रस्ताव रखा, जिसका सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। प्राचार्य द्वारा विद्यालय में जारी शैक्षणिक व पाठ्य सहगामी गतिविधियों की जानकारी दी गई।
बैठक में रेयान कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. संतोष राजपुरोहित, प्रिंसिपल अश्विनी कुमार शर्मा, व्याख्याता रमेश धानक, आयुर्वेद डॉ. ज्योत्सना बैनीवाल, जिला परिषद से विनोद भारती, शिक्षक नरेश कुमार, आयकर विभाग से रिछपाल इत्यादि उपस्थित रहे।

Related posts

गढ़वा:जिला सहकारिता पदाधिकारी ने पंचायत स्तर पर कंबल बुनकर हेतु अहिल्याबाई कंबल बुनकर सहकारी समिति लिमिटेड को सुपुर्द किया निबंधन प्रमाण पत्र।

rktvnews

गिरीडीह:जिला परिवहन पदाधिकारी ने जीटी रोड डुमरी के पास भारी/ओवरलोडेड वाहनों के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया।

rktvnews

रोहतास: डीएम ने अधिकारियों को छोटे किसानों को ज्यादा से ज्यादा लाभ देने की दिशा में कार्य के दिए निर्देश।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने देहरादून से दिल्‍ली के बीच वंदे भारत एक्‍सप्रेस के उद्घाटन समारोह को झंडी दिखाकर रवाना किया।

rktvnews

देवघर:कीटनाशी दवा विक्रताओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

बागपत :उच्च न्यायालय न्यायाधीश ने खेकड़ा जिला कारागार का किया निरीक्षण!बंदियों से की मुलाकात जानी उनकी समस्या।

rktvnews

Leave a Comment