RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

नैनीताल:मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत महिला चौपाल कार्यक्रम आयोजित।

नैनीताल/ उत्तराखंड 20 फरवरी।मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत महिला चौपाल कार्यक्रम जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किया गया।
स्वीप नैनीताल के सह- समन्वयक गौरी शंकर काण्डपाल तथा ललित मोहन पाण्डे के माध्यम से इस कार्यक्रम में महिलाओं को विभिन्न विकासखंड के स्थानीय परिवेश में चौपाल के माध्यम से एकत्रित करते हुए मतदाता जागरूकता के संदेश , वोटर आईडी कार्ड बनाने के लिए फॉर्म 6, वोटर आईडी कार्ड से नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 तथा वोटर आईडी कार्ड में किसी भी तरह के संशोधन के लिए फार्म 8 को ऑनलाइन माध्यम से भरने की जानकारी दी गई ।
ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मोनिका चौधरी एवं सुरेश भट्ट के द्वारा मदरसन कंपनी तथा पंचायत घर बच्ची धर्म में महिला चौपाल के साथ वार्ता की गई तथा महिलाओं को मोबाइल के माध्यम से वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप डाउनलोड करते हुए वोटर आईडी कार्ड बनाने की जानकारी दी गई।
आज के कार्यक्रम में सुभाष तिवारी, गीता जोशी उपस्थित रही।

Related posts

रायपुर : मुख्यमंत्री अपने चचेरे भाई नरेश चन्द्र साय के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए,पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन।

rktvnews

वैशाली:डीएम के निर्देश पर सघन कार्रवाई, 582.840 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।

rktvnews

देश की राजधानी दिल्ली में छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की दिखी झलक।

rktvnews

गाँधी विचार

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में 16वें वित्त आयोग का मेमोरेंडम तैयार करने हेतु बैठक ली।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में ‘समरस समाज के निर्माण में नाथपंथ का अवदान’ विषय पर आयोजित अन्तरराष्ट्रीय संगोष्ठी को सम्बोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment