RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के जगदीशपुर में होने वाले स्वर्णिम भारत कार्यक्रम को लेकर भाजपा भोजपुर की भव्य तैयारी।

उत्तर प्रदेश उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

आरा/भोजपुर 20 फरवरी।भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वर्णिम भारत कार्यक्रम के तहत 23 फरवरी को आयोजित सभा की तैयारी को लेकर जनसंपर्क के जिला उपाध्यक्ष सह विधान सभा प्रभारी उदय प्रताप सिंह को विशेष जिम्मेदारी दी गई है।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि इस संबंध में कल 21 फरवरी को जिला कार्यालय में विशेष बैठक आयोजित किया गया है।जिसमें पार्टी के सभी प्रमुख नेता और प्रदेश स्तरीय नेता भाग लेंगे उन्होंने ने कहा कि आज पूरे देश ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण विश्व में भारत और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का परचम लहरा रहा है।आज पूरे देश की जनता नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लें चुकी है। उन्होंने कहा की मोदी जी देश को भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने के साथ सबके कल्याण के लिए कृतसंकल्प है।

Related posts

पटना:आपदा प्रबंधन में बिहार की पहल सराहनीय : राज्यपाल

rktvnews

बिहार:राजभवन में भोजपुरिया कैलेंडर का भव्य लोकार्पण, राज्यपाल करेंगे अनावरण।

rktvnews

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति पर कार्यशाला।

rktvnews

जिलाधिकारी ने उद्योग व व्यापार बंधु के साथ कि बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री 18 जुलाई को बिहार और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे।

rktvnews

सिर पर मैला ढोने से मुक्त जिले।

rktvnews

Leave a Comment