RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

सारण:कृषि विभाग से संबंधित विभिन्न पदों पर नवनियोजित 38 कर्मियों को किया गया नियोजन पत्र वितरित।

सारण /छपरा, 20 फरवरी।निदेशक बामेती, बिहार, पटना से प्राप्त निदेश के आलोक में सारण समाहणालय के सभा कक्ष में आज प्रभारी जिलाधिकारी -सह-उप विकास आयुक्त, सारण प्रियंका रानी के द्वारा कृषि विभाग के अधीन विभिन्न पदों पर नवनियोजित 38 कर्मियों को नियोजन पत्र वितरित किया गया।
प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक के 12, सहायक तकनीकी प्रबंधक के 23 एवं प्रखण्ड स्तरीय लेखापाल के चयनित 03 अभ्यर्थियों को नियोजन पत्र दिया गया।
इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी -सह- परियोजना निदेशक, आत्मा, सारण एवं उप परियोजना निदेशक, आत्मा, सारण उपस्थित थे।
जिला कृषि पदाधिकारी-सह- परियोजना निदेशक द्वारा सभी अभ्यर्थियों को बताया गया कि 29 फरवरी तक अभ्यर्थी नियोजन पत्र की शर्तों के अनुसार कार्यालय- कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) सारण में कार्य दिवस में उपस्थित होकर सूचना दे सकते हैं। साथ ही उनके द्वारा यह भी बताया गया कि जो अभ्यर्थी नियोजन पत्र वितरण कार्यक्रम मे उपस्थित नहीं हो पाये है वे “आत्मा’ कार्यालय से अपना नियोजन पत्र प्राप्त करते हुए उक्त निर्धारित तिथि तक कार्यालय को कार्य अवधि में उपस्थित होकर सूचना दे सकते हैं।

Related posts

जयपुर:प्रमुख शासन सचिव (वित्त) ने 181 संपर्क हेल्पलाइन कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अखबार में प्रकाशित पेयजल समस्या की खबर पर लिया त्वरित संज्ञान।

rktvnews

हनुमानगढ़:स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं विश्वसनीय चुनाव के लिए अनुकूल, शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी:जिला निर्वाचन अधिकारी

rktvnews

भोपाल:कृषि, परंपरा और नवाचार के समन्वय से मध्यप्रदेश बना कृषि विकास का अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

दरभंगा:श्रम संसाधन विभाग के धावा दल द्वारा एक बाल श्रमिक को कराया गया विमुक्त।

rktvnews

इंदौर:बेशकीमती शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त कराने की इंदौर जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही।

rktvnews

Leave a Comment