RK TV News
खबरें
Breaking Newsमहोत्सव

चतरा:राजकीय इटखोरी महोत्सव के पहले दिन झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायधीश एस एन पाठक इटखोरी पहुंचें!कला का प्रदर्शन करने वाले कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

चतरा/ झारखंड 20 फरवरी।चतरा जिले के इटखोरी में तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव का आयोजन 19,20 एवं 21 फरवरी को किया जा रहा है। कार्यक्रम के पहले दिन 19 फरवरी को झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायधीश एस एन पाठक इटखोरी पहुंच कार्यक्रम में पहुंचे। माननीय के आगमन पर प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायधीश राजेश कुमार सिंह, उपायुक्त अबु इमरान व पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया। माननीय न्यायधीश ने कार्यक्रम में आए सभी कलाकारों का सरहना करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया।
पहले दिन 19 फरवरी को बिपिन मिश्रा शंख वादन एवं डमरू वादन, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय इटखोरी,मुकुंद नायक एवं ग्रुप मर्दानी झूमर/झूमट/डोमकच, सत्या ठाकुर एवं ग्रुप चावर पाइका नृत्य, अल्ताफ राजा संगीत, अक्षरा सिंह लोकगीत गाकर लाखो के संख्या में उपस्थित दर्शक को मंच से लोगों का मनोरंजन किया। दर्शक लोगों ने भी अपने मोबाइल फ्लैस लाइट जलाकर उत्साह बढ़ाया।
बताते चले की आज 20 फरवरी कार्यक्रम के दूसरे दिन भी होगा भव्य आयोजन ये कलाकार अपने प्रस्तुति से बांधेंगे समा शुसिल महतो एवं लखीराम नायक ग्रुप छउ नृत्य, शालिनी दुबे एवं ग्रुप गायन, साक्षी प्रिया दुबे एवं समूह संस्कृतिक कार्यक्रम, किस्सू राहुल एवं ग्रुप ग्रुप डांस, रोहित आर के एंड ग्रुप झालिवुड सांग व डांस, बिनोद राठौर एवं ग्रुप बॉलीवुड संगीत।

Related posts

मेरा बूथ सबसे मजबूत अल्पकालीन विस्तारक के रुप मे भोपाल गए भाजपा कार्यकताओ का भब्य स्वागत।

rktvnews

भोजपुर : पुलिस सप्ताह दिवस पर साइबर जागरूकता अभियान आयोजित! उच्च विद्यालय भरौली मे हुआ आयोजन ।

rktvnews

विश्व पर्यावरण दिवस:भारतीय नौसेना, एक पूर्ण विकसित “ग्रीन फुटप्रिंट वाली ब्लू वाटर फोर्स”

rktvnews

पूर्वी चंपारण:मतदाता जागरूकता को लेकर डीडीसी के नेतृत्व में समाहरणालय परिसर से निकाला गया कैंडल मार्च।

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल ने होटल एसोसिएशन, नैनीताल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

rktvnews

भोजपुर:विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस मनाने के लिए अपनी पसंदीदा पुस्तक पढ़ें:विभागाध्यक्ष

rktvnews

Leave a Comment