RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

हनुमानगढ़:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिलाई नैतिक मतदान की शपथ।

हनुमानगढ़/राजस्थान 20 फरवरी। जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने स्वीप गतिविधियों के तहत जिला मुख्यालय पर कार्यरत विभिन्न विभागों के अधिकारियों/कार्मिकों को जिला कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को नैतिक मतदान की शपथ दिलाई। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान प्रतिशत को बढाने के लिए नैतिक मतदान की शपथ के उपरांत मतदाता जागरूकता अभियान के माध्यम से मतदाता पंजीकरण, मतदाता सूची में संशोधन, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी ऐप्स की जानकारी देने एवम् उपस्थित समस्त को उनके परिचितों, परिवारजनों को मतदान के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया। युवाओं को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित करने हेतु सेल्फी पॉइंट का शुभारंभ किया गया। इस अवसर का जिला कलैक्टर ने स्वयं सेल्फी बूथ पर सेल्फी ली। इस अवसर पर कलैक्ट्रेट के कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

चर्चित नेता सह समाजसेवी डॉ जितेंद्र शुक्ल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

rktvnews

गिरीडीह :उपायुक्त रामनिवास यादव ने तीनों नगर निकायों में संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

बकरीद पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली खबरों के प्रसारण का वैशाली एसपी ने किया खंडन!भ्रामक खबरों से बचने की दी सलाह।

rktvnews

गोड्डा के कांग्रेस उम्मीदवार के भाई इंस्पेक्टर दिलीप यादव के खिलाफ भाजपा पहुंची चुनाव आयोग।

rktvnews

भोजपुर:जरूरतमंदों को ठंड से बचाव हेतु रेडक्रास से कंबल वितरित।

rktvnews

05 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment