RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:20 फरवरी को केंद्रीय मंत्री आर के सिंह आरा से दुर्ग की गाड़ी को दिखाएंगे हरी झंडी!कई योजनाओं का करेंगे शिलान्यास,योजनाओं का खोलेंगे पिटारा।

आरा/ भोजपुर 19 फरवरी।केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह स्थानीय सांसद आर के सिंह 20 फरवरी मंगलवार को महुली घाट पर बिहार का पहला रिवर स्टेशन (जेटी), पीपा पुल का आधुनिकीकरण का शिलान्यास सहित 100 करोड़ रूपए के योजनाओ की घोषणा करेंगे। बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने क्षेत्र के विकास पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि बड़हरा विधानसभा के क्षेत्रों के लिए वाराणसी और हल्दिया जलमार्ग के बीच बिहार का पहला रिवर स्टेशन और महुली -ख्वासपुर पीपा पुल का आधुनिकीकरण ऐतिहासिक निर्णय है।इसके लिए बड़हरा विधानसभा के जनता के तरफ से ऊर्जा मंत्री आर के सिंह और जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल का आभार व्यक्त करते हुए विधानसभा की जनता को शिलान्यास कार्यक्रम मे शामिल होने की अपील की। सांसद प्रतिनिधि ईं.धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह द्वारा महुली घाट पर दो बजे 1.50 करोड़ रूपए के लागत से महुली घाट,ख्वासपुर और सिन्हा घाट पर भोजपुर जिला के लिए पहली बार रिवर स्टेशन (कम्यूनिटी जेटी) सहित दो करोड़ पचास लाख रूपए के लागत से महुली घाट से ख्वासपुर को जोड़ने वाली पीपा पुल का आधुनिकीकरण सहित रिवर फ्रंट का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही केन्द्रीय मंत्री द्वारा बिहार के लिए सौ करोड़ रूपए के योजनाओ का भी घोषणा किया जाएगा।
सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि 20 फरवरी को ही आरा से छतीसगढ़ को जोड़ने वाली पहली ट्रेन आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस को केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह स्थानीय सांसद आर के सिंह द्वारा सायंः6:00 बजे हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। उक्त दोनो महत्वपूर्ण कार्यक्रमो के दौरान महुली घाट और आरा स्टेशन पर केन्द्रीय मंत्री महती जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

Related posts

18 जुलाई को ज़ी सिनेमा और ज़ी5 पर “द भूतनी” का होगा प्रीमियर।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

उज्जैन:प्रदेश को रोजगारपरक बनाने के साथ विकास के हर आयाम को तय कर रही है सरकार -मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागपत से हरी झंडी दिखाकर संचारी रोग नियंत्रण अभियान का किया शुभारंभ।

rktvnews

चतरा:गणतंत्र दिवस की अंतिम तैयारियों का उपायुक्त व एसडीपीओ सिमरिया ने लिया जायजा।

rktvnews

भारतीय नौसेना और रॉयल थाई नौसेना के बीच द्विपक्षीय नौसैन्य अभ्यास के पहले तथा भारत-थाईलैंड समन्वित गश्ती अभियान के 36वें संस्करण का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment