RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रेलवे सुरक्षा विशेष बल के कांस्टेबल को ‘जीवन रक्षा पदक’ से सम्मानित किया।

(आरपीएसएफ) के कांस्टेबल शशिकांत कुमार

नई दिल्ली/पीआईबी ,19 फरवरी।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गणतंत्र दिवस 2024 के अवसर पर वर्ष 2023 के लिए रेलवे सुरक्षा विशेष बल (आरपीएसएफ) के कांस्टेबल शशिकांत कुमार को प्रतिष्ठित
‘जीवन रक्षा पदक’ से सम्मानित किया। एक महिला रेल यात्री के जीवन को बचाने में उनके अद्वितीय साहस, सोच और त्वरित कार्रवाई की वजह से उन्हें ये सम्मानित पहचान मिली।
शशिकांत कुमार ने 8 जून, 2023 को प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन पर उस समय असाधारण बहादुरी का प्रदर्शन किया जब उन्होंने एक महिला यात्री को गंभीर खतरे में देखा। महिला यात्री चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास कर रही थी, तभी उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच में फंस गई, चलती ट्रेन के पहिये के नीचे आने ही वाली थी तभी कुमार ने बिना किसी हिचकिचाहट के अपनी सुरक्षा को खतरे में डालते हुए परेशान महिला यात्री की जान बचा ली।
शशिकांत कुमार के त्वरित और निर्णायक प्रयास ने रेल यात्रियों के जीवन की रक्षा के प्रति उनके समर्पण को प्रदर्शित करते हुए एक संभावित घातक दुर्घटना को रोका। उनका निःस्वार्थ कार्य रेलवे सुरक्षा विशेष बल द्वारा सेवा के उच्चतम आदर्शों और कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। ‘जीवन रक्षा पदक’ श्री शशिकांत कुमार के अनुकरणीय साहस और सार्वजनिक सुरक्षा के प्रति उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता का एक प्रमाण है। उनकी बहादुरी उनके साथी सहयोगियों के लिए प्रेरणा का काम करती है और रेलवे सुरक्षा विशेष बल द्वारा अपनाए गए महान मूल्यों का एक शानदार उदाहरण है।

Related posts

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, 6 अक्टूबर को राजस्थान की यात्रा पर।

rktvnews

रामगढ़:जिला प्रशासन की बहुत ही पारदर्शी पहल ,घर बैठे लोगों को मिल रहे है ड्राइविंग लाइसेंस कार्ड।

rktvnews

भोजपुर: पं दीनदयाल की जयंती पर पुष्पांजलि के बाद पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण।

rktvnews

भोजपुर:महिला कालेज में झंडोत्तोलन के बाद प्राचार्य प्रो पालित ने उत्कृष्ट कैडेट्स व खिलाड़ियों को किया सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर:प्रधानमंत्री की जन सभा को ले एनडीए की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:नही रहे चर्चित रंगकर्मी अनिल शीतल।

rktvnews

Leave a Comment