RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

भोजपुर:आम लोगों के स्वास्थ्य चिंतन को ले आरोग्य भारती भोजपुर की बैठक संपन्न।

रोग ना हो इसकी पहल जरूरी: डॉक्टर वेंकटेश तिवारी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 19 फरवरी।आरोग्य भारती दक्षिण प्रांत बिहार द्वारा संगठनात्मक दृष्टिकोण से एक आवश्यक बैठक समाज सेवी सचिन सिंहा की अध्यक्षता में मंगलम उत्सव भवन कतीरा आरा में संपन्न हुई। जिसमें संगठन के प्रांतीय स्तर के पदाधिकारी डॉक्टर वेंकटेश तिवारी तथा सचिव डॉक्टर गुरु शरण पाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिंहा ,डॉक्टर विवेक राज, डॉक्टर अनुपम विष्णु नाथ, डॉक्टर रोहित तिवारी, डा विनोद कुमार सिंह ,सुधीर कुमार श्रीवास्तव, सचिन सिन्हा आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ धनवंतरी स्तवन,स्वपरिचय से हुआ। डॉक्टर वेंकटेश तिवारी ने बैठक के औचित्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि स्वस्थ चिंतन को लेकर आरोग्य भारती पूरे देश-विदेश तक 2002 से कार्य कर रही है। यहां भी संगठन को मजबूती और विस्तारित करने के लिए हम सभी आए हैं। डॉक्टर, मेडिकल कॉलेज, एम्स,बढ़ते जा रहे हैं लेकिन रोग खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। इसलिए इस पर विचार मंथन की जरूरत है। डॉक्टर केवल इलाज कर रहे हैं रोग समाप्त नहीं कर रहे हैं। जरूरत है रोग नहीं हो इसके लिए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक बने।इसके लिए खानपान से लेकर संस्कार संस्कृति शिक्षा आदि पर भी ध्यान देने की जरूरत है।आरोग्य भारती आरएसएस के लगभग पचास अनुसांगिक संगठन है जिसमें आरोग्य भारती भी है।डा गुरु शरण पाल ने संगठन द्वारा चलाए जा रहे हैं विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों की जानकारी,आरोग्य भारती के विचारधारा और संगठन के क्रियाकलापों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। इन्होंने बताया कि इसका अगला कार्यक्रम आरा में 27 फरवरी को होगा जिसके लिए संबंधित सदस्यों को जिम्मेदारी सौंप गई है। सुधीर कुमार श्रीवास्तव के धन्यवाद ज्ञापन और शांति मंत्र से कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related posts

मोतिहारी: डीएम और एसपी ने किया गड़हिया ओपी का उदघाटन।

rktvnews

दरभंगा:जिला कौशल समिति की बैठक।

rktvnews

निजी अनुभवों ने फिल्‍म ‘फैमिली एल्बम’ बनाने की प्रेरणा दी: उरुग्वे फिल्म निर्देशक गुइलेर्मो रोकामोरा

rktvnews

उपविकास आयुक्त ने लघु जल संसाधन विभाग द्वारा संचालित राजकीय नलकूपों के सफ़ल संचालन को की बैठक।

rktvnews

बक्सर:आँगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं देवी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को ले तैयारी जोरों पर ,जीयर स्वामी होगें सम्मिलित।

rktvnews

Leave a Comment