RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

रायपुर : 61 लाख 28 हजार राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन।

रायपुर/छत्तीसगढ़ 17 फरवरी।छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य 25 जनवरी से जारी है। 17 फरवरी की स्थिति में 61 लाख 28 हजार 959 राशन कार्डधारियों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग द्वारा दी गई, ऑनलाइन सुविधा का लोग भरपूर लाभ उठा रहे हैं और स्वयं अपने मोबाइल से खाद्य विभाग के एप के जरिये राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर रहे हैं।
गौरतलब है कि राशनकार्ड नवीनीकरण का कार्य 25 फरवरी 2024 तक किया जा रहा है। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग के द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोेक्ता संरक्षण विभाग का नया मोबाईल एप्प तैयार किया गया है, इसे प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। हितग्राही द्वारा खाद्य विभाग की वेबसाइट
http://khadya.cg.nic.in
से डाउनलोड किया जा सकता है। राशनकार्डधारी अपने मोबाईल में इस एप्प के जरिए नवीनीकरण के लिए इलेक्ट्रानिक आवेदन ऑनलाईन प्रस्तुत कर सकते हैं। ऐसे हितग्राही जिनके पास एन्ड्राईड मोबाईल नहीं है अथवा जहां पर मोबाईल कनेक्टिविटी नहीं है वहां उचित मूल्य दुकान स्तर पर ऑनलाईन प्रक्रिया के जरिए राशनकार्डों के नवीनीकरण हेतु इलेक्ट्रानिक आवेदन प्रस्तुत करने की सुविधा भी दी जा रही है।

Related posts

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, श्री जी. किशन रेड्डी और अजय भट की उपस्थिति में पर्यटन कार्य समूह की तीसरी बैठक का उद्घाटन किया।

rktvnews

भगवान चित्रगुप्त व कायस्थ समाज पर आपत्तिजनक बयान: पवन जायसवाल को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की चेतावनी।

rktvnews

बलिदान दिवस विशेष:उधम सिंह सरदार: एक गोली, सौ सालों की गूंज।

rktvnews

वन हमारे फेफड़े हैं, वन जलवायु को नियंत्रित करते हैं, आपदाओं को रोकते हैं और वंचित वर्ग के लोगों की सहायता करते हैं: उपराष्ट्रपति

rktvnews

चतरा:रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क: उपायुक्त व एसपी ने अखाड़ा समितियों एवं जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण।

rktvnews

देवघर:पेयजलापूर्ति योजना से जुड़े कार्यों को ससमय करे पूर्ण:उपायुक्त

rktvnews

Leave a Comment