RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

अनाचरण..! :वीरेन्द्र प्रसाद सोनी

वीरेन्द्र प्रसाद सोनी ,सतना (म0प्र0)

अनाचरण..!

अनाचरण के दृश्य देखिये,
गाँव शहर व बस्ती में।
कोलाहल है गली-गली में,
क्या होता है मस्ती में।।
ममता रोयें नेह विलखता,
प्रीति पीटती हैं माथा।
लाज लुटे नित बहनों की,
हर प्रभात में हैं गाथा।।
टूट रहा है धैर्य जनक का,
जननी के हिय पीर।
सब कुछ दिया विधाता ने,
जल में खींची लकीर।।
हैं परदेशों में पुत्र बस रहें,
आश्रमों में मात पिता।
होंठ है मुस्कान गजब की,
इच्छा की जले चिता।।
भ्रष्टाचार अनीत पल रहा,
गली गली में आह है।
मात पिता बे दवा जी रहे,
किन्तु संतानें वाह है।।
धर्य टूटता अब शब्दों का,
किसकी कहें व्यथा।
श्रीमान के अद्भुत कर्तव्य,
बीबी हैं गजब कथा।।
है मर्यादा के नाच हो नंगे,
संस्कारों की मौत है।
वनवासी यहाँ राम हो रहे,
राज चाहती सौत है।।
माँत हिये पीर क्या कहिये,
संतानों की हस्ती में।
पिता विलखता धर्य टूटता,
है व्यवहारी पस्ती में।।

(साभार “शब्दों की सरिता मंच”)

Related posts

योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास में हो स्वयंसेवी संस्थाओं की अधिकाधिक भूमिका: मसीह

rktvnews

निर्वाचन आयोग द्वारा आम चुनाव के दूसरे चरण के लिए राजपत्र अधिसूचना जारी किए जाने के बाद नामांकन पत्र भरने का काम कल से प्रारंभ होगा।

rktvnews

बिहार की “शांभवी” का कुचिपुड़ी नृत्य कला बना रोगियों और बच्चों के लिए भावनात्मक संबल का स्त्रोत।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में एनएचएआई से जुड़े परियोजनाओं की समीक्षा बैठक का किया आयोजन।

rktvnews

बाबा अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल पर बिहार राज्य दफादर चौकीदार पंचायत, शाहाबाद प्रमंडल कमिटी द्वारा होगा समारोह का आयोजन।

rktvnews

कांवड़ या हुड़दंग? आस्था की राह में अनुशासन की दरकार।

rktvnews

Leave a Comment