RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

दिल्ली के नेवी चिल्ड्रन स्कूल में विभिन्न सुविधाओं का शुभारंभ।

नई दिल्ली/16 फरवरी।नेवी वेलफेयर एंड वेलनेस एसोसिएशन (एनडब्ल्यूडब्ल्यूए) की अध्यक्ष कला हरि कुमार ने 15 फरवरी 2024 को वाइस एडमिरल गुरचरण सिंह, नियंत्रक कार्मिक सेवा, कमांडर एडविन जोथी राजन, कमांडर (नौसेना शिक्षा) II, वरिष्ठ अधिकारियों, स्कूल के कर्मचारियों तथा बच्चों की उपस्थिति में दिल्ली के नेवी चिल्ड्रन स्कूल में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए नवीनीकृत कंप्यूटर लैब तथा सम्मेलन कक्ष के साथ-साथ एक नई लिफ्ट का उद्घाटन किया।
वरिष्ठ कक्षाओं में पढ़ने वाले 40 विद्यार्थियों को समायोजित करने के लिए तैयार की गई कंप्यूटर लैब ‘परम’ अत्याधुनिक फर्नीचर, लर्निंग चार्ट और उन्नत हार्डवेयर से सुसज्जित है। सम्मेलन कक्ष ‘मंत्रणा’ सभी नौसेना स्कूलों को जोड़ने के प्रावधान के साथ संकाय विकास कार्यक्रमों और विद्यार्थियों के बीच ऑनलाइन शैक्षणिक संवाद की सुविधा प्रदान करेगा। नव उद्घाटन की गई लिफ्ट समग्र एवं समावेशी शिक्षा प्रदान करने के विद्यालय के लोकाचार के अनुरूप, विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए सभी स्कूल सुविधाओं तक पहुंच को आसान बनाएगी।
नेवी वेलफेयर एंड वेलनेस एसोसिएशन की अध्यक्ष ने स्कूल की लाइब्रेरी का भी दौरा किया और उभरते हुए लेखकों से बातचीत की। ब्रि बुक्स पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित किताबें लिखने वाले 28 विद्यार्थियों ने अपनी किताबें उनके सामने प्रदर्शित कीं और अपने साहित्यिक अनुभव साझा किए। उन्होंने बच्चों को अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रोत्साहित किया और उन्हें जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहने की प्रेरणा दी। एनडब्ल्यूडब्ल्यूए अध्यक्ष कला हरि कुमार ने दिल्ली के नेवी चिल्ड्रन स्कूल में इन सुविधाओं में सुधार के प्रयासों की भी सराहना की, जो राष्ट्र निर्माण में बहुत बड़ा योगदान देता है।

Related posts

आईडब्ल्यूएआई ने नदी क्रूज पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जम्मू-कश्मीर के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

रोहतास: मंत्री जयंत राज और जिलाधिकारी द्वारा लाभुकों के बीच किया गया ऋण वितरण।

rktvnews

भोजपुर: बड़हरा विधानसभा प्रत्याशी सूर्यभान सिंह ने किया घर-घर जनसंपर्क।

rktvnews

भोजपुर: डीएम और एसपी ने जगदीशपुर अनुमंडल और आरा सदर क्षेत्रों का किया भ्रमण,पंडालों में जा मानकों अनुरूप व्यवस्था की ली जानकारी।

rktvnews

भोजपुर:मनरेगा से नवनिर्मित जीविका भवन सह दीदी अधिकार केंद्र का हुआ उदघाटन।

rktvnews

बागपत :प्रभारी मंत्री ने राजस्व ,कानून व विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली।

rktvnews

Leave a Comment