RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत :प्रभारी मंत्री ने राजस्व ,कानून व विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)23 सितंबर।जनपद प्रभारी मंत्री, राज्य मंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास विभाग उत्तर प्रदेश जसवंत सिंह सैनी का जनपद बागपत में दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत आज प्रभारी मंत्री ने कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व ,कानून व विकास कार्यो की समीक्षा बैठक की जिसमें उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये उन्होंने कहा सरकार की मंशा के अनुसार कार्य करें पात्र व्यक्तियो को सरकार की जनकल्याणकारी योजना का लाभ मिले आम आदमी पीढ़ीत व्यक्ति के साथ अधिकारी अच्छा व्यवहार करें उन्हें सरकार की योजना के प्रति अच्छे से जोड़े और जो पात्र हैं उन्हें लाभान्वित करें सरकार पीड़ित के लिए गंभीर है सरकार का उद्देश्य आम व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचना है और उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाना है उन्होंने यह भी निर्देश दिए की लेखपाल स्टार की समस्या का समाधान तहसील स्तर तक हो जाना चाहिए जनता को जिला मुख्यालय पर आना ना पड़े जिस स्तर की जो शिकायत है उसका उसी स्तर पर निराकरण हो जिससे की जनता को आवागमन ना करना पड़े और जनता को एक आसानी प्राप्त हो जनता को समाधान न मिलने पर वह जिला मुख्यालय पर आती है इस कार्य शैली में फील्ड के अधिकारी बदलाव करें उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि अधिकारी 10 से 12 जनता दर्शन करें और शिकायतों का समाधान करें ।
प्रभारी मंत्री ने सीएम डैशबोर्ड के संदर्भों की समीक्षा करी उन्होंने कहा जिन विभागों की रैंकिंग खराब है इसमें सुधार किया जाए गंभीरता के साथ तत्परता दिखाएं और कार्य को गुणवत्ता के साथ करें जनपद हमेशा अच्छी रैंकिंग में आना चाहिए जनपद की रैंकिंग वर्तमान में 17वीं है जिन विभागों की रैंकिंग से रैंकिंग नीचे गिरी है उन्हें सुधार करने की आवश्यकता है।
उन्होंने ग्राम व शहर स्तर पर साफ सफाई के निर्देश दिए उन्होंने कहा की बीमारी का प्रकोप चल रहा है स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए और गांव में समय-समय पर स्प्रे होते रहे हॉगिंग होती रहे जिससे कि आम जनमानस स्वस्थ रहे और बीमारियों से बचा रहे उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए की जो मरीज उपचार लेने आते हैं उन्हें गुणवत्ता के साथ उपचार दिया जाए चिकित्सा के व्यवहार पर मरीज का बेहद फर्क पड़ता है मृद व्यवहार के साथ चिकित्सक अपना कार्य करें।
उन्होनेकहा शिक्षा, स्वास्थ्य में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए उन्होंने कहा शिक्षा के प्रति संबंधित अधिकारी संवेदनशील रहे शिक्षा से ही जीवन शुरू होता है जिससे एक अच्छे राष्ट्र का निर्माण होता है निपुण परीक्षा नवंबर में प्रस्तावित है इसे कराए जाने के निर्देश दिए ऑपरेशन कायाकल्प में जनपद बागपत प्रथम स्थान पर है। उन्होंने कहा जो सड़के गड्ढा मुक्त होनी है उन पर कार्य किया जाए बागपत की जनता को कोई भी आवागमन में किसी तरह की कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कर -करेत्तर व राजस्व कार्यो की समीक्षा बैठक की उन्होंने कहा जो वार्षिक लक्ष्य मिला है उसके सापेक्ष कार्य किया जाए राजस्व में जनपद अग्रिम रहना चाहिए शासन से मिले हुए लक्ष्य के सापेक्ष संबंधित अधिकारी कार्य करें।
उन्होंने किसानों को तकनीकी जानकारी देने के निर्देश दिए कहा कि किसानों को अधिक से अधिक सरकार की मंशा के अनुरूप तकनीकी से सीधा जोड़ा जाए प्रभारी मंत्री ने कहा किसान को खाद बीज के लिए परेशान होना ना पड़े खाद की उपलब्धता रहनी चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के संबंध में भी निर्देश दिए प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि में किसानों को किसी तरह की समस्या नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने लीड बैंक मैनेजर, उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिए कि सरकार की जो योजना है उनमें लक्ष्य के सापेक्ष कार्य किया जाये।
छपरौली विधायक डॉ अजय कुमार ने गन्ना विभाग को गन्ना भुगतान कराए जाने के संबंध में निर्देश दिए उन्होंने कहा कि कार्य शैली में बदलाव लाया जाए जिन गन्ना मिलों पर जनपद बागपत का गन्ना जाता है उनसे शत प्रतिशत भुगतान कराया जाए और जो सड़के छाती के रास्ते हैं जिनके एस्टीमेट बना के हैं उन पर कार्य कराए जाने के भी पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिए उन्होंने लीड बैंक मैनेजर को असर 30000 की आबादी वाले गांव में केनरा बैंक के प्रस्ताव पर चर्चा की उन्होंने उनका बैंक संबंधी योजनाओं का लाभ आम जनमानस को मिलना चाहिए।
उन्होंने सोशल सेक्टर विभागों की भी समीक्षा बैठक की उन्होंने कहा पेंशन छात्रवृत्ति में कोई लापरवाही नहीं की जाए जो पात्र है उन्हें समय से पेंशन मिलनी चाहिए और पेंशन के लिए कैम्प लगाये जाए ईकेवाईसी पर भी फोकस करने के निर्देश दिए उन्होंने राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में भी संबंध को अच्छी प्रगति करने के निर्देश दिए।
आयकर विभाग के डीसी जीएसटी संतोष सिंह की कार्य शैली पर नाराजगी व्यक्त की वे विभाग की योजनाओं के संबंध में कोई प्रगति संतोषजनक नहीं बता पाए इसमें सुधार करने के निर्देश दिए।
आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाले संदर्भों का समय अंतर्गत निस्तारण करने के निर्देश दिए उन्होंने यह भी कहा कि संबंधित शिकायतकर्ता की शिकायत का निस्तारण गुणवत्ता के साथ समय अंतर्गत किया जाए। इस उद्देश्य से सभी अधिकारी कार्य करें और अपने दायित्वों का निर्भन करें।
मंत्री ने कानून व्यवस्था के कार्यो की भी समीक्षा बैठक की उन्होंने निर्देश दिए कि पुलिस का संवाद जन सामान्य से ठीक हो अपनी तहरीर के लिए आए तो उनकी समस्या को सुना जाए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साइबर सेल द्वारा अपराधों से 24 लख रुपए वापस कराए गए हैं 933 लोगों की अपराधी हिस्ट्री खोली गई है पुलिस की अपराधियों पर पैनी नजर रहे कानून का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाए पुलिस निरंतर फूट पेट्रोलिंग करते रहें पुलिस के क्यूआर कोड सिस्टम की प्रशंसा की उन्होंने कहा जो थाने में प्रार्थना पत्र आए उनका समय अंतर्गत निस्तारण किया जाए ।
उन्होंने कहा समस्त अधिकारी सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य करें हम सबको जो दायित्व मिले हैं उनका सत्य निष्ठा के साथ निर्भन किया जाए।
उन्होंने कहा जिम्मेदारी से बचे नहीं जनता की समस्या का समाधान होना चाहिए समाधान गुणवत्ता के साथ हो कोई व्यक्ति किसी अधिकारी यह कर्मचारी के पास तभी आता है जब उसे आवश्यकता होती है अच्छा कार्य करने वालों की हमेशा लोग याद करते हैं उनकी कार्यप्रणाली को इसलिए जहां भी रहे अच्छा कार्य करें लोक सेवक के रूप में अधिकारी कार्य करें आम आदमी को सरकार की योजनाओं से जोड़ा जाए उन सुविधाओं से लाभ मिले सरकार की मंशा के अनुरूप जनता से संवाद रखा जाए जनता को संतोषजनक उत्तर दें गंभीरता से समस्या को सुनने के समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाए जाने के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी कटिबंध है जनता की समस्या का समाधान संबंधित पहले स्तर पर ही हो जाना चाहिए यह विकास का प्रदेश है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय अपर जिलाधिकारी वित्त/र राजस्व पंकज वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुभाष सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तीरथ लाल मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर एसके चौधरी सहित आदि अधिकारी जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

Related posts

उज्जैन:शाही ठाट-बाट के साथ निकली बाबा महाकाल की सवारी।

rktvnews

मध्यप्रदेश:उद्यानिकी विभाग की योजना से जुड़कर किसान सुखदेव कमा रहे हैं मुनाफा।

rktvnews

मध्यप्रदेश: टेक्सटाइल उद्योगों को प्रोत्साहित करने होंगे हरसंभव प्रयास: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

शहर और जिले के महत्वपूर्ण पदों पर काबिज है भाजपा के जनप्रतिनिधि फिर भी विकास की राह देख रहा रघुटोला: क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

भोपाल:धार एवं खंडवा जिले की संयुक्त पुलिस टीम ने नकली इनकम टैक्स अधिकारी बनकर डकैती करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश।

rktvnews

चैत्र नवरात्र को लेकर मां आरण्य देवी मंदिर में उमड़ी रही भीड़।

rktvnews

Leave a Comment