RK TV News
खबरें
Breaking Newsविद्युत

भोजपुर:17 से 20 फरवरी तक कृषि कार्य हेतु बोरिंग के कनेक्शन के लिए प्रत्येक प्रखंड में लगेगा शिविर।

आरा/भोजपुर 16 फरवरी।विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, आरा अंतर्गत दिनांक 17 से 20 फरवरी 2024 तक प्रत्येक प्रखंड में कृषि कार्य के लिये बोरिंग के कनेक्शन हेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा।इस संबंध में अमरेन्द्र कुमार, कार्यपालक अभियंता, आरा द्वारा बताया की कई क्षेत्रों में कृषि कार्य हेतु विद्युत संरचना का निर्माण हो चुका है तथा कई जगह अनवरत जारी भी है। अतः वैसे क्षेत्रो के किसानों हेतु बोरिंग का कनेक्शन के लिए Online आवेदन अप्लाई करने हेतु प्रत्येक प्रखंड यथा आरा सदर, उदवंतनगर, संदेश, कोईलवर एवं बड़हरा में शिविर लगाया जाएगा।शिविर में संबंधित क्षेत्र के कनीय विद्युत अभियंता और अन्य कर्मी Online आवेदन अप्लाई करने हेतु उपस्तिथ रहेंगे। वर्तमान में इच्छुक आवेदक घर बैठे भी सुविधा एप्प पोर्टल के माध्यम से कृषि कनेक्शन हेतु आवेदन दर्ज कर सकते है।

Related posts

भोजपुर जिले में बड़ी कार्रवाई!29 अल्ट्रासाउंड केंद्रों को किया गया सील।

rktvnews

नई दिल्ली:संवादात्‍मक मंडप, अभिनव प्रदर्शनियों में आयुष मंत्रालय को आईआईटीएफ 2024 में रजत पदक।

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

शाहपुर नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक आयोजित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 23 जनवरी 25

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 19 अप्रैल 25

rktvnews

Leave a Comment