RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

किसी के दिल में अपना घर कर लिया..! :गिरीश गुप्ता

गिरीश गुप्ता

किसी के दिल में अपना घर कर लिया..!

किसी के दिल में अपना घर कर लिया।
हमने अपने नाम सारा शहर कर लिया।

लोग कहते है इश्क आग का दरिया है,
लोगों की बातों से खुद को बेखबर कर लिया।

क्या करें अपनी तो इबादत की आदत है,
उनके कदमों पे अपना सर कर लिया।

औरो के लिए मांगते हैं तो कबूल हो जाती है,
अपनी दुआओं में हमने इतना असर कर लिया।

अब हर जगह सिर्फ़ वो ही नजर आते है,
एक बार मेरी नज़रों ने जिसे नज़र कर लिया

अब तेरा ही जिक्र, तेरी ही बात, तेरे ही चर्चे,
अब ये ही काम शाम-ओ-सहर कर लिया।

(साभार -शब्दों की सरिता मंच )

Related posts

भोजपुर: बस में तस्करी कर ला रहे गांजे के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने 45–घाटशिला (अ.ज.जा.) विधानसभा उप निर्वाचन 2025 हेतु की समीक्षा बैठक।

rktvnews

बिहार:भोजपुर : डीएम का कार्यक्रम स्थगित,अफसरों ने ली राहत की सांस।

rktvnews

भोजपुर:ज्ञानस्थली विद्यालय ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान।

rktvnews

दरभंगा:दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजनाओं की हुई समीक्षा।

rktvnews

नोट्रे डेम कप जिला शतरंज प्रतियोगिता सफलतापूर्वक जारी।

rktvnews

Leave a Comment