RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

बिहार:मुख्यमंत्री ने सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों, सहायक प्राध्यापकों एवं व्याख्याताओं को प्रदान किया नियुक्तिपत्र।

पटना/बिहार 15 फरवरी।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थितसंवाद में बिहार सचिवालय सेवा अंतर्गत 1,333 सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों तथा विज्ञान,प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग अंतर्गत 228 सहायक प्राध्यापकों एवं 572 व्याख्याताओंसहित कुल 2,133 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप सेसहायक प्रशाखा पदाधिकारी मनीष कुमार, दीपिका कुमारी, जितेंद्र कुमार मंडल, सरिता कुमारी, सुशील कुमार, रुपा कुमारी, नीलम कुमारी तथा व्याख्याता पीयूष कुमार पाठक, शिप्रा भदानी एवं सहायक प्राध्यापक सारिका कुशवाहा को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
इस कार्यक्रम में 50 अभ्यर्थियों को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।मुख्यमंत्री के अलावा उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा,शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुमित कुमार सिंह ने भी अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौघरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा,शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुमितकुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी,मुख्यमंत्री के प्रघान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव डॉ०बी० राजेन्दर, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह,मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मो० सोहेल,मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह सहित अन्य वरीय अघिकारीगण एवंअभ्यर्थीगण उपस्थित थे।

Related posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एनआईटी दिल्ली के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 05 अप्रैल 24

rktvnews

जयपुर:अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम:लाडो प्रोत्साहन जैसी योजनाओं से होगा बालिका सशक्तिकरण:महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा।

rktvnews

राजस्थान:निवेश एमओयू के क्रियान्वयन के लिए त्रि-स्तरीय समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर: संदेश के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में राष्ट्रीय महिला दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment