RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

माले विधायक मनोज मंजिल और अन्य 22 की आजीवन कारावास के विरोध में राज्यव्यापी विरोध दिवस के रूप में पूरे जिले में माले ने किया आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन।

आरा/भोजपुर 14 फरवरी ।आरा व्यवहार न्यायालय द्वारा अगिआंव से माले विधायक का. मनोज मंजिल सहित 23 लोगों को आजीवन कारावास की सजा के आक्रोश में पूर्व घोषित राजव्यापी विरोध दिवस के रूप में आजने पूरे जिले में आक्रोशपूर्ण प्रतिरोध मार्च निकाला गया।
आरा में यह मार्च जिला कार्यालय से निकल जवाहर टोला, नवादा होते हुए स्टेशन परिसर में पहुंचा। जहां एक सभा की गई।

आरा स्टेशन परिसर में सभा को सम्बोधित करते माले महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य

सभा को भाकपा – माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने संबोधित किया।
मार्च में जिला सचिव जवाहर लाल सिंहः, केंद्रीय कमिटी सदस्य राजू यादव, तरारी विधायक सुदामा प्रसाद, राज्य कमिटी सदस्य कयामुद्दीन अंसारी, आइसा राज्य सचिव सबीर कुमार, आरवाईए राज्य सचिव शिव प्रकाश रंजन, राज्य कमिटी सदस्य विजय , सुधीर कुमार, जिला कमिटी सदस्य नन्द जी, राजनाथ राम, विकाश कुमार, निरंजन केसरी, संगीत सिंह, शोभा मण्डल, अमित कुमार बंटी, सुशील पाल, सहित सैकड़ों छात्र – युवा नेता शामिल थे। सभा का संचालन नगर सचिव दिलराज प्रीतम ने किया।
विरोध स्वरूप अगिआंव के पवना में पार्टी प्रखण्ड कार्यालय से बिरोध मार्च निकाला गया। विरोध मार्च में ब्लॉक सचिव रघुबर पासवान,जिला कमिटी सदस्य भोला यादव, ब्लॉक कमिटी सदस्य चंदेश्वर मास्टर,भूषण यादव,बिष्णु मोहन,प्रमोद यादव,RYA युवा नेता अखिलेश कुमार,अप्पू यादव जितेंद्र पासवान,रणधीर कुमार,रमेश कुमार,परमात्मा,नवीन कुमार,मुखिया आज़ाद राम,समिति उदय पाल सहित हजारो कार्यकता मौजूद रहे।
सन्देश में प्रखण्ड सचिव संजय सिंह, जित्तन चौधरी, संजय गुप्ता , बीरबल यादव, भरत सिंह,साधु कुशवाहा शिव कुमार राम के नेतृत्व में विरोध मार्च निकला।
तरारी प्रखण्ड में प्रखण्ड सचिव रमेश जी युवा नेता सुधीर यादव के नेतृत्व में मार्च निकाला गया।इसके अलावे सहार, पीरो, सहित सभी प्रखण्डों में राज्यव्यापी विरोध दिवस पर मार्च निकाला गया।

Related posts

एचएलसी की एक राष्ट्र एक चुनाव परबैठक; इसके गठन के बाद से किए गए कार्यों की समीक्षा की।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने डॉ सच्चिदानंद सिन्हा की जयंती पर उनकी आदमकद प्रतिमा का किया लोकार्पण व दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा।

rktvnews

जन्मदिन पर पुलकित साह ने किया रक्तदान।

rktvnews

भाजपा बनी हिंदू महासभा!

rktvnews

आइसा की लड़ाई की हुई जीत: रौशन कुशवाहा

rktvnews

Leave a Comment