RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

जनता दरबार के माध्यम से फरियाद सुनते उपायुक्त अबु इमरान

चतरा/झारखंड 13 फरवरी।समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान द्वारा जनता दरबार के माध्यम से समस्याओं को लेकर मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी गई।
उक्त जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, अबुआ आवास, स्वास्थ्य , वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड से संबंधित मामले शामिल है। उपायुक्त ने एक एक कर मिलने आए सभी आमजनों के समस्याओं से जुड़े आवेदन का अवलोकन कर जल्द से जल्द मामले का निष्पादन करने का भरोसा आमजनों को दिया।
ज्ञात हो कि सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से 01:00 बजे अपराह्न तक समाहरणालय में उपायुक्त द्वारा जनता दरबार के माध्यम से आम जनों की समस्याएं सुन उनका निराकरण किया जाता है।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 30 अप्रैल 25

rktvnews

दुमका:संथाल परगना प्रमंडल के आयुक्त के रूप में शैलेंद्र कुमार लाल ने ग्रहण किया पदभार।

rktvnews

जयपुर:डेनमार्क गए किसानों एवं पशुपालकों ने डेनमार्क के आहरस में एग्रो फूड पार्क का विजिट किया।

rktvnews

भोजपुर:तरारी में विधायक के कम्पनी द्वारा पर्चाधारियों को उजाड़ने के खिलाफ आरा सांसद के नेतृत्व में सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मिलकर मांग-पत्र सौपा!

rktvnews

पटना: नहीं रहे महान साहित्य-सेवी आचार्य निशान्त केतु,बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन अध्यक्ष ने किया शोक प्रकट।

rktvnews

भोजपुर:आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने सुनी जनता की समस्याएं।

rktvnews

Leave a Comment