RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

भारत की राष्ट्रपति 12 से 14 फरवरी तक गुजरात और राजस्थान के दौरे पर रहेंगी।

नई दिल्ली/11 फरवरी।भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 12 से 14 फरवरी, 2024 तक गुजरात और राजस्थान के दौरे पर रहेंगी।
12 फरवरी को राष्ट्रपति गुजरात के टंकारा में महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती के अवसर पर 200वें जन्मोत्सव-ज्ञान ज्योति पर्व स्मरणोत्सव समारोह की शोभा बढ़ाएंगी। उसी दिनमाननीया राष्ट्रपति सूरत में सरदार वल्लभभाई राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के 20वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी और इस अवसर पर संबोधित भी करेंगी।
13 फरवरी को राष्ट्रपति श्रीमद राजचंद्र मिशन धरमपुर, वलसाड का दौरा करेंगी। राष्ट्रपति धरमपुर में गुजरात के पीवीटीजी के सदस्यों के साथ भी संवाद करेंगी।
14 फरवरी को राष्ट्रपति राजस्थान के बेणेश्वर धाम में विभिन्न स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी जनजातीय महिलाओं की एक सभा को संबोधित करेंगी।

Related posts

भोजपुर:मिश्रवलिया मुसहर टोली में मतदाता सूची की अनदेखी, माले-आरवाईए टीम पहुंची।

rktvnews

भोजपुर:सत्ता के इशारे पर मनोज मंजिल की अपील हुई खारिज: माले

rktvnews

ट्रिनिटी एयर ट्रैवल एंड टूर्स ने ‘ट्रिनिटी स्टडी अब्रॉड’ की वृद्धि के साथ वैश्विक शिक्षा क्षेत्र में अपने विस्तार को मजबूत किया।

rktvnews

भोजपुर:मोदी सरकार के बजट से कॉरपोरेट घरानों का बढ़ेगा मुनाफा,आमजन , किसान, मजदूर, दुकानदारों पर बढ़ेगा बोझ : सुदामा प्रसाद

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान दिल्ली में आयोजित ‘मेघालय अनानास महोत्सव-2025’ में शामिल हुए।

rktvnews

भोजपुर: माले ब्रांच कमिटी ने मनाया पार्टी स्थापना दिवस,देश की अप्रत्यक्ष गुलामी पर जताई चिंता।

rktvnews

Leave a Comment