RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

भोजपुर:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर भाजपा भोजपुर ने अर्पित की श्रद्धांजलि।

आरा/भोजपुर 11 फरवरी।भारतीय जनता पार्टी भोजपुर के द्वारा आज 11फरवरी रविवार को जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हे याद किया। यह कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के जिला मुख्यालय बामपाली में हुआ। मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक प्रखर वक्ता एवं राष्ट्रवादी भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। भारतीय जनसंघ के स्थापना के समय डॉक्टर समय प्रसाद मुखर्जी के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय को प्रथम महासचिव नियुक्त किया गया था। वहीं पंडित दीनदयाल उपाध्याय लगतार 15 वर्ष तक जनसंख्या के महासचिव के रूप में कार्य किया। उनकी कार्यक्षमता,खुफिया गतिविधियों से प्रभावित होकर डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी उनके लिए समान पूर्वक हमेशा कहते रहे कि यदि मेरे पास है दो-दो दीनदयाल हो तो मैं भारत का राजनीतिक इतिहास बदल दूंगा। वही पंडित दीनदयाल उपाध्याय को बाद में जनसंघ का अध्यक्ष पद से निर्वाचित किया गया। वही इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप, वंदना राजवंशी, रामदिनेश सिंह,सिंह, जिलामंत्री संतोष चंद्रवंशी, संस्कृति कला संजय सिंह, संयोजक रमेश कुमार सिंह, निशांत सिंह सिंगर, रमेश कुमार सिन्हा उर्फ करण जी, राजू सिंह, शैलेश कुमार सिंह, विकास सिंह, राहुल सिंह आदि लोग उपस्थित हुए।

Related posts

मालाबार-23 अभ्यास समाप्त।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने किया बागपत बड़ौत खेकड़ा विकास प्राधिकरण कार्यालय का निरीक्षण।

rktvnews

सारण पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट के खिलाफ की कार्रवाई।

rktvnews

गिरीडीह:प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार ने महापौर एवं सभी वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में छपरा आयोजना क्षेत्र प्राधिकार के विभिन्न स्टेक होल्डर्स की बैठक।

rktvnews

सीतामढ़ी:जिला निर्वाचन अधिकारी मनेश कुमार मीणा ने पंचायत जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मतदाता सूची में अधिक से अधिक लोगों का नाम दर्ज कराने एवं इस संबंध में अभियान चलाते हुए लोगों को जागरूक करने का अनुरोध किया।

rktvnews

Leave a Comment