RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर विभिन्न विभाग के पदाधिकारीयों के साथ की गई समीक्षा बैठक।

दरभंगा/बिहार 10 फरवरी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार विनोद कुमार तिवारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को 09 मार्च को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन को लेकर विभिन्न सरकारी विभाग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की गई।
बैठक में विभागीय पदाधिकारी से लोक अदालत के लिए किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी ली गयी।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अधिकारियों से कहा कि अधिक से अधिक मामलों के निपटारे के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए,अपने-अपने स्तर से सभी अधिकारी कार्यों का मॉनिटरिंग करें।
उन्होंने मापतौल,वन,श्रम एवं विद्युत आदि से जुड़े मामलों में विभागीय स्तर से भी पक्षकारों को जानकारी देने की बात कही।
अवर न्यायाधीश-सह-प्राधिकार सचिव रंजन देव ने कहा कि न्यायालयों में लंबित मामलों पर प्रि-काउंसलिंग किया जा रहा है,पक्षकारों को इसके लिए भी प्रेरित करें।
बैठक में श्रम विभाग,मापतौल विभाग,बिजली विभाग, बीएसएनएल आदि के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts

हनुमानगढ़:जिला कलक्टर रूक्मणि रियार ने किया विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कैंप का निरीक्षण!संगरिया के माणकसर ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर में जांची व्यवस्थाएं।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में नगर भवन गढ़वा में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के संदर्भ में संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक।

rktvnews

बीकानेर हाउस में आयोजित साप्ताहिक तीजोत्सव, लहरिया परिधानों में महिलाओं ने लिया तीजोत्सव का आनंद।

rktvnews

जन्मदिन पर पुलकित साह ने किया रक्तदान।

rktvnews

अपना मोबाइल फोन 24 घंटे चालू रखें फील्ड अभियंता, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़े कोई भी अधिकारी – जलदाय मंत्री

rktvnews

Leave a Comment