RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

साहित्यकार गोकुल सोनी “अंबिका प्रसाद वर्मा दिव्य पुरस्कार” से किए गए सम्मानित।

भोपाल/मध्यप्रदेश 09 फरवरी।हिंदी भवन भोपाल के सभागार में एक गरिमामय, भव्य कार्यक्रम में देश के जाने माने साहित्यकार गोकुल सोनी को “अंबिका प्रसाद वर्मा दिव्य” आलोचना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
यह पुरस्कार मध्यप्रदेश के विधान सभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, पूर्व सांसद एवम मानस भवन के अध्यक्ष रघुनंदन शर्मा, राष्ट्र भाषा प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखदेव प्रसाद दुबे, मंत्री संचालक कैलाश चंद्र पंत एवम कार्यकारी मंत्री संचालक पं. सुरेंद्र बिहारी गोस्वामी के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया।
ज्ञातव्य हो कि श्री सोनी को यह पुरस्कार उनकी पुस्तक “संक्षिप्त एवम सरल समीक्षा सिद्धांत” पर प्रदान किया गया है।
भारतीय स्टेट बैंक से सेवा निवृत्त अधिकारी श्री सोनी अभी तक आठ पुस्तकें लिख चुके हैं। कई साहित्यिक संस्थाओं के महत्वपूर्ण पदों पर रहे श्री सोनी साहित्य अकादमी के “सुभद्रा कुमारी चौहान, कहानी पुरस्कार” के साथ ही अनेकों सम्मानों से सम्मानित हैं।
उन्होंने अभी हाल ही में अपना खंड काव्य “सीता स्वयंवर” पूर्ण किया है, जो सर्वत्र चर्चा में है।

Related posts

टीईसी ने अगली पीढ़ी की दूरसंचार प्रौद्योगिकियों और मानकों को आगे बढ़ाने के लिए आईआईआईटी नया रायपुर के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

राजस्थान सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना पोर्टल की हुई शुरूआत।

rktvnews

नवादा:प्रभारी मंत्री डॉ० प्रेम कुमार ने जिले के मुख्य समारोह में किया झाड़ोतोलन।

rktvnews

हरियाणा की 15वीं विधानसभा के सदस्यों के लिए दिशानिर्धारण कार्यक्रम का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष करेंगे।

rktvnews

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) ने उन्नत प्रौद्योगिकियों और डिजिटल परिवर्तन में सहयोग को मजबूत करने के लिए प्रगत संगणन विकास केंद्र (सी-डैक) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

गिरिडीह : विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में जल महोत्सव कार्यक्रम के तहत कार्यशाला-सह-सम्मान समारोह का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment