RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

चतरा:राजकीय इटखोरी महोत्सव 2024 का होगा भव्य आयोजन! राज्य के मुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि।

उपायुक्त अबु इमरान व पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लेने पहुँचे इटखोरी।

चतरा/झारखंड 09 फरवरी।राजकीय इटखोरी महोत्सव 2024 की तैयारियों का जायजा लेने आज उपायुक्त अबु इमरान एवं पुलिस अधीक्षक श्री राकेश रंजन इटखोरी पहुंचे। उन्होने निरीक्षण के क्रम में विभिन्न विभागों को महोत्सव को सफल बनाने हेतु दिये गए निर्देश का कार्य प्रगति का जानकारी लिया। साथ ही मंदिर परिसर, कार्यक्रम स्थल समेत अन्य सभी स्थलों का निरीक्षण किया और संबंधित पदाधिकारी को ससमय कार्य को पूर्ण करा लेने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने बताया कि 19, 20 एवं 21 फरवरी 2024 को प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी भव्य रूप से महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। आगे उन्होने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री, झारखण्ड सरकार चम्पाई सोरेन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इसे लेकर सुरक्षा व्यवस्था की भी तैयारी पूरी तरह पूर्ण कर लिया जाय। राज्य स्तरीय महोत्सव में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। मौके पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों को आवश्यक रूप से तैयारियों को पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

तीन दिवसीय महोत्सव में देश के जाने-माने कलाकार बांधेंगे समां

19 फरवरी 2024 को श्री विपिन मिश्रा एवं ग्रुप, कस्तुरबा गाँधी बालिका विद्यालय इटखोरी, मुकुन्द नायक एवं ग्रुप, सत्या ठाकुर एवं ग्रुप, मैथिली ठाकुर एवं ग्रुप, रोहित आर.के एवं ग्रुप
20 फरवरी 2024 को सुशील महतो एवं लखीराम नायक ग्रुप, शालीनी दुबे एवं ग्रुप, साक्षी प्रिया दुबे एवं समूह, रजत आनन्द एवं ग्रुप, किस्सु राहुल एवं ग्रुप, बिनोद राठौर एवं ग्रुप
21 फरवरी 2024 को बीएसएफ हजारीबाग, मृणालिनी अखौरी, प्रकाश कुमार एवं ग्रुप, सिमरन साह एवं ग्रुप, पुजा चटर्जी एवं ग्रुप, शब्बीर कुमार एवं ग्रुप, राजकीय इटखोरी महोत्सव 2024 का समापन भाषण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
इन कलाकारों के अलावे और जाने माने कलाकार भी कार्यक्रम में शामिल हो सकते है।
निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अपर समाहर्त्ता पवन कुमार मण्डल, अनुमण्डल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा सुरेन्द्र उरांव, जिला परिवहन पदाधिकारी इंद्र कुमार, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी तुषार राय समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

इंदिरा गांधी की इमरजेंसी बनाम संघ-भाजपा का अघोषित आपातकाल।

rktvnews

छोटे पर्दे पर देखें रत्नाकर मटकरी का प्रसिद्ध टेलीप्ले ‘अरण्यक’

rktvnews

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने बेंगलुरु में एयरक्राफ्ट एंड सिस्टमस टेस्टिंग एस्टेब्लिशमेंट और एयर फोर्स टेस्ट पायलट स्कूल का दौरा किया।

rktvnews

भोजपुर:दुकान में लगी आग पर क्यामुद्दीन अंसारी ने प्रकट किया दुःख।

rktvnews

दरभंगा:जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु पदाधिकारीयों के साथ की बैठक।

rktvnews

चतरा:ट्रांसजेंडर (उभयलिंगी) होना कलंक नहीं‘‘ पर कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment