RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:भोजपुर:प्राइवेट सफाईकर्मी की मौत पर हुआ हंगामा।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 नवंबर। मंगलवार को शहर के टाउन थाना क्षेत्र के बेगमपुर मोहल्ला स्थित छठ घाट के किनारे घाट की सफाई करने गया युवक गांगी नदी में डूब गया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। वहीं सूचना पाकर लापता युवक के परिजन फौरन घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी खोजबीन की गई। लेकिन वह सोमवार की शाम तक नहीं मिल पाया। इसके बाद परिजनों द्वारा उसकी तलाश लगातार की जा रही है। जानकारी के अनुसार लापता युवक टाउन थाना क्षेत्र के सपना सिनेमा अंबेडकर कॉलोनी स्व.मनोज राम का 21 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार है एवं वह पेशे से प्राइवेट से सफाईकर्मी का काम करता है। उधर घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा।इसके बाद गुस्साएं लोगों ने ने धरहरा पुल के समीप ट्रैक्टर खड़ा कर बैरेकिंग लगा मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। उनके द्वारा करीब तीन घंटे तक सड़क जाम रखा गया। सड़क जाम होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारे लगी रही एवं आवागमन पूरी तरह ठप रहा। वही सड़क जाम की सूचना पाकर टाउन थानाध्यक्ष देवराज राय पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और लोगों को समझाने-बुझाने लगे। पुलिस के काफी मशक्कत करने के बाद लोगों को समझा-बूझाकर जाम को हटवया गाया।

Related posts

मणिपुर में नफरती भीड़ द्वारा कुकी महिलाओं पर यौन हमले की भयावह घटना से देश शर्मसार! घटना के जिम्मेवार वीरेंद्र सिंह एवं गृह मंत्री अमित शाह इस्तीफा दे: माले

rktvnews

अनायास:इसी दृष्टि सम्पन्नता से कृष्ण दयाल बाबू को और कहानियाँ लिखनी चाहिए: जितेंद्र कुमार

rktvnews

नैनीताल:संस्कृति मंत्री ने किया इंटरनेशनल थियेटर फेस्टिवल-2024 का शुभारंभ।

rktvnews

विंध्यांचाल में समाज सेवी रामदयाल सिंह ने वृद्ध महिला आश्रम में भोजन की व्यवस्था कराई।

rktvnews

रामगढ़:भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ने लोकसभा एवं विधानसभा में भाग लेने वाले वालेंटियर के जाने मतदान के अनुभव।

rktvnews

भावी पीढ़ियों के लिए खाद्य सुरक्षा और आनुवंशिक संसाधन सुनिश्चित करने के लिए जीन बैंक की स्थापना की जाएगी:नरेन्द्र मोदी

rktvnews

Leave a Comment