RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर सभी थानाध्यक्षों के साथ हुई समीक्षात्मक बैठक।

दरभंगा/बिहार 09 फरवरी।आगामी 09 मार्च को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी की अध्यक्षता में गुरुवार को जिले के सभी थानाध्यक्षों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी।
उन्होंने थानाध्यक्षों से कहा कि लोक अदालत में उपस्थिति के लिए न्यायालयों से 09 हजार से अधिक पक्षकारों को नोटिस निर्गत किया गया है। नोटिस के तामिले की गति धीमी है इसलिए तामिले के संदर्भ में सभी थानाध्यक्ष को गंभीर होना होगा।
सभी नोटिसों को चौकीदारों के माध्यम से नोटिस तामिला करायें।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि जितना अधिक नोटिस पक्षकारों तक पहुंचेगा उतना अधिक मामलों का निष्पादन लोक अदालत में होगा।
अवर न्यायाधीश-सह-प्राधिकार सचिव रंजन देव ने कहा कि न्यायालय के अलावा बैंक आदि विभागों से प्राप्त मुकदमा पूर्व मामले संबंधित नोटिसों का भी तामिला होना चाहिए।
बैठक में नगर,मब्बी,बहेड़ा,मोरो, सिमरी,बहेड़ी, हायाघाट सहित सभी थानाध्यक्ष उपस्थित थे।

Related posts

पटना में नहीं दिखा बिहार बंदी का असर।

rktvnews

फूड पॉइजनिंग के शिकार बच्चों का अपनी उपस्तिथि में रघुपति यादव ने करवाया इलाज।

rktvnews

राजस्थान:संसदीय कार्य एवं न्याय मंत्री ने रक्षाबंधन पर्व पर वीरांगनाओं का किया सम्मान।

rktvnews

श्री रामानुजन गणित परिषद द्वारा एस बी कॉलेज आरा में हुआ सेमिनार!रामानुजन के समीकरण आज भी गणितज्ञों का मार्गदर्शन करते है:प्राचार्या प्रो पुनम कुमारी

rktvnews

प्रधानमंत्री के आगमन को ले अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा बैठक की।

rktvnews

सीनियर सिटीजन एसोसिएशन ऑफ इंडिया की कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment