RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्यशाला

हनुमानगढ़:स्वीप गतिविधियों तहत जिला स्तर पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित।

हनुमानगढ़/राजस्थान 07 फरवरी। लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत जिले में मतदाताओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वीप गतिविधियों के अन्तर्गत बुधवार को जिला भु अभिलेखागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमे जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने पधारे हुए कैंपस एंबेसडर, विशेष शिक्षक, ईएलसी नोडल को आगामी लोक सभा चुनाव में आम नागरिकों को जागरुक कर शहरी मतदान प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
उपस्थित सभी को जिला निर्वाचन अधिकारी ने नैतिक मतदान की शपथ दिलाई। उपखंड अधिकारी डॉ. दिव्या ने अपने संबोधन में गत लोकसभा चुनाव में हुए मतदान में वृद्धि हेतु कैंपस एम्बेसडर को वन टू वन के माध्यम से आमजन को जागरुक करने। चुनाव की एप्लीकेशन यथा वीएचए, सक्षम, सी विजिल ऐप के बारे में प्रचार प्रसार करने का आग्रह किया। मास्टर ट्रेनर नितिन जांगिड द्वारा ईवीएम व वीवीपैट मशीन की जानकारी एवम् मॉक पॉल करवाया गया।
नायब तहसीलदार भावना शर्मा, प्राचार्य ललित, निर्वाचन शाखा से तरसेम पंवार, उपखंड कार्यालय से शैलेंद्र कुमार, जिला स्वीप टीम से करमजीत सिंह, उत्कर्ष कौशिक, जगपाल मान इत्यादि उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:विपक्ष पर बिफरे सांसद !कहा माले मार-काट,लोगो को बांटने ,खेतों पर लाल झंडा गाड़ने और व्यापारियों से लेवी लेने वाली पार्टी है।

rktvnews

अब आम जन से उठने लगी मध्य प्रदेश में तीसरे दल की मांग।

rktvnews

भोजपुर: फिल्म के माध्यम से बाल विवाह,तस्करी और शोषण के प्रति किया गया जागरूक।

rktvnews

दरभंगा:जीविका दीदी द्वारा किया जा रहा है मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

कैथाप्रम दामोदरन नंबूदरी प्रतिष्ठित हरिवरसनम पुरस्कार से सम्मानित।

rktvnews

पटना:बाढ़ प्रभावित जिलों में त्वरित कार्रवाई को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग में समीक्षा बैठक का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment