RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

जननेता या पार्टी समर्पित नेता? कहीं लोकसभा चुनाव नजदीक देख चला गया चाल उल्टा तो नही पड़ गया🤪जनमानस की आवाज बने बिरजू तिवारी उर्फ ब्रजकिशोर तिवारी।

चतरा /झारखंड 22 अगस्त।इटखोरी:देवरी डुमरी फील्ड फायरिंग रेंज पर राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय पार्टी के चतरा लोकसभा एवं सिमरिया चतरा विधानसभा में बड़े नेताओं की चुप्पी ने यह साबित कर दिया कि अब ये नेता जननेता ना रह कर पार्टी के आदेश का अनुकरण एवं सही साबीत करने वाले बन कर रह गए है, तभी तो कोई मुख्य सचिव को पत्र दे आता है तो कोई मुंह पर ताला लगा पार्टी के तरफ से जारी बयान के इंतजार में जनता से दूर इधर उधर भागे फिर रहे है। इतनी विकट समस्या पर किसी ने यह बताना भी उचित नही समझा कि इसके कोई दुष्परिणाम है भी या नही? जबकि इनकी पहचान ही पूरे भारतवर्ष में जनप्रतिनिधि के तौर पर है किंतु ये अब पार्टी प्रतिनिधि बन कर रह गए है।सांसद एवं विधायक जनता की आवाज होते है किन्तु इन्हें क्या? पांच वर्ष में शायद ही जनता का राय ले सरकार तक पहुंचाया हो?हां सरकार का फरमान ले ये जनता के बीच समय समय पर जाते जरूर दिखाई पड़ते है। लोकतंत्र को राजशाही में कब पुनः परिवर्तित कर दिया किसी को खबर तक न लगी। इस विडम्बना एवं नसमझने वाली परिस्थिति में बस चतरा का एक प्रतिनिधि जनता के बीच नजर आया और वो है चतरा जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी। यह सच है कि जनता के बीच इनकी उपस्थिति से जिला प्रसाशन ने आनन फानन में मेजर को बुला थोड़ी ही सही स्थिति को संभालने की कोशिश की है,किन्तु अभी पूरी स्थिति स्पष्ट नही, जबतक इक्कीस,बाइस,ताइस एवं चौबीस अगस्त को प्रभावित अंचल में जा कर मेजर जनसमूह के बीच फील्ड फायरिंग पर पूरी बात नही रख देते तब तक कुछ भी समझ पाना नामुमकिन है। जनसमूह के बीच ब्रजकिशोर तिवारी को देख यह भी सम्भव है कि लोकसभा चुनाव नजदीक आता देख जिसने भी इस मुद्धा को भुनाना चाहा उसकी चाल उल्टी पड़ गयी और उन्होंने इसे जिला प्रसाशन के माध्यम से अविलम्ब अफवाह करार दिया पर स्वयं सामने आ कर जनता से वार्तालाप करना मुनासिब नही समझा।

Related posts

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने दीपावली के अवसर पर कुम्हार मंडी क्षेत्र का भ्रमण कुम्हारों को दी शुभकामनाएं।

rktvnews

पटना:संगठन विरोधी कार्यों से अभाकाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व महामंत्री को राष्ट्रीय संरक्षक ए सी भटनागर ने हटाया।

rktvnews

असम की अनोखी पहल : पारंपरिक स्वच्छ दिवाली दिखाएगी ‘वेस्ट टु वेल्थ’ की राह

rktvnews

भोपाल:राज्यपाल ने विजयादशमी पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं।

rktvnews

नारनौल:नेहरू युवा केंद्र की ओर से मतदान जागरूकता अभियान आयोजित।

rktvnews

उज्जैन:खेलो इंडिया राइजिंग टेलेंट आइडेंटिफिकेशन (KIRTI) प्रोग्राम में 2211 खिलाड़ियों ने लिया भाग।

rktvnews

Leave a Comment