RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

बेतिया:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न।

बेतिया/बिहार 07 फरवरी।जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा जिलाधिकारी द्वारा की गई।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा कृषि यांत्रिकरण 2023-24 अंतर्गत डीएलईसी की समीक्षा की गई एवं जिलास्तरीय कृषि यांत्रिकरण मेला के आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। उन्होंने निर्देश दिया कि यांत्रिकरण मेला का आयोजन बेहतर तरीके से किया जाय। ज्यादा से ज्यादा किसान इस मेले में भाग लें, इसे सुनिश्चित किया जाय। लक्ष्य के अनुरूप किसानों को लाभान्वित किया जाय।
जिलाधिकारी द्वारा गरमा बीज अंतर्गत आवंटन होने के पश्चात नियमानुसार बीज वितरण कराने का निर्देश दिया गया। कृषि क्लिनिक हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार का निर्देश दिया गया। आत्मा अंतर्गत एटीएम/बीटीएम के चयन सूची पर विचार किया गया। पीएम किसान योजना अंर्तगत अयोग्य लाभुकों से राशि वापसी हेतु सभी आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया। स्वयं पंजीकृत किसान आवेदन सत्यापन की प्रक्रिया पर संबंधित प्रखंड को निर्देश दिया गया ताकि प्रखण्ड/अंचल स्तर पर लंबित कार्यों का ससमय निष्पादन हो सके।
जिलाधिकारी ने जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया कि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाय। वितीय वर्ष के निर्धारित लक्ष्य को समय पूरा किया जाय। योजनाओं का लाभ योग्य किसानों को ही मिले, इसे हर हाल में सुनिश्चित किया जाय।
इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी, प्रवीण कुमार राय, परीक्ष्यमान वरीय उप समाहर्त्ता, नगमा तबस्सुम, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने आज के दिन जलियांवाला बाग में शहीद हुए सभी लोगों के बलिदान का स्मरण किया।

rktvnews

गढ़वा:अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रामासाहू स्टेडियम में होगा विशेष खेल एवं फिटनेस समारोह।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने टपकेश्वर मंदिर में की पूजा अर्चना।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री ने किया हैदराबाद में ऑडिटोरियम व प्रयोगशाला भवन का उद्घाटन।

rktvnews

गिरीडीह :सांसद कोडरमा सह-केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में “दिशा” बैठक सम्पन्न, विकास योजनाओं की प्रगति, विद्युत व्यवस्था एवं पेयजल संकट पर हुई व्यापक समीक्षा।

rktvnews

मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना (घरेलू अनुदान) घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली का लाभ मिलना शुरू जयपुर डिस्काॅम में घरेलू उपभोक्ताओं की बिलिंग प्रारम्भ।

rktvnews

Leave a Comment