RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हमीदिया अस्पताल पहुंचकर हरदा हादसे में घायल नागरिकों का हाल-चाल पूछा।

भोपाल/ मध्यप्रदेश 09 फरवरी।मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज शाम हमीदिया अस्पताल में इमरजेंसी विभाग और आईसीयू पहुंचकर हरदा विस्फोट हादसे में घायल हुए नागरिकों से भेंट कर उनका हाल-चाल पूछा । मुख्यमंत्री डॉ यादव ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और चिकित्सा विशेषज्ञों से किए जा रहे इलाज की जानकारी प्राप्त कर घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने चिकित्सकों से कहा कि घायलों के बेहतर उपचार में कोई कमी नहीं रहना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने घायलों को आश्वस्त किया कि उनका अच्छे से अच्छा इलाज होगा। घायलों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की जा रही है।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने हरदा हादसे में घायल जितेंद्र ,महबूब शाह, महेंद्र कुशवाहा, दिनेश सोनी ,श्री राम सजीवन,अमीना, बाबूलाल और शोभाराम से भेंट कर उनके स्वास्थ्य और उपचार का हालचाल लिया।
मुख्यमंत्री डॉ यादव के हमीदिया अस्पताल पहुंचने पर हरदा हादसे में घायल हुए लोगों का उपचार कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि सभी घायलों को आवश्यक उपचार दिया जा रहा है। ये सब शीघ्र स्वस्थ हो जाएंगे। इस अवसर पर स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:मोदी सरकार के खिलाफ भारी गुस्सा और जनविछोभ:मीना तिवारी

rktvnews

कोयला मंत्रालय के सचिव अमृत लाल मीणा ने कहा कि कोयला आयात कम करने के लिए कोयला वाशरीज क्षमता बढ़ाने की आवश्यकता है।

rktvnews

भोपाल:माता-पिता, गुरुजनों के योगदान के प्रति हमेशा रहें कृतज्ञ : राज्यपाल

rktvnews

पटना:रामधारी प्रसाद ‘विशारद’ के उद्यम से हुई थी साहित्य सम्मेलन की स्थापना: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने देवघर-बासुकीनाथ फोरलेन के चल रहे कार्यों का निरीक्षण कर ससमय पूर्ण करने का दिया निर्देश।

rktvnews

राज्यपाल ने विद्यार्थियों को अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण के लिए रवाना किया।

rktvnews

Leave a Comment