RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

हनुमानगढ़:जिला कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, जिला परिषद के 21 कर्मचारी नहीं पहुंचे समय पर, कारण बताओ नोटिस जारी।

हनुमानगढ़/राजस्थान 06 फरवरी। जिला कलक्टर काना राम ने मंगलवार को सुबह 9.30 बजे जिला परिषद और जिला श्रम कल्याण कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला परिषद में प्रातः 9.47 बजे तक अनुपस्थित मिले 14 राजकीय अधिकारी/ कर्मचारी और 7 संविदा कर्मचारी, जिला श्रम कल्याण अधिकारी कार्यालय में अनुपस्थित मिले 9 अधिकारी/कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
जिला परिषद के निरीक्षण के मौके पर जिला कलक्टर ने सीईओ को निर्देश दिए की सुबह 9.45 पर उपस्थिति रजिस्टर अपने पास मंगवाकर रखे। शाम को 6 बजे भी चैक करे की कोई कार्मिक समय से पूर्व कार्यालय तो नहीं छोड़ रहा है। उन्होंने कहा कि निर्धारित कार्यालय समय सुबह 9.30 के बाद या शाम 6 बजे से पहले कार्यालय छोड़ने वाले कर्मचारीयों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर जिला परिषद में सीईओ सुनीता चौधरी, एसीईओ सुनिल छाबड़ा, एक्सईएन छगनाराम, एडीओ अनिल कुमार उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला कलक्टर ने जिला परिषद के सभी सेक्शन का निरीक्षण किया तथा खुले में पड़ी फाइलों को बस्ते में रखने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने परिसर में साफ सफाई रखने तथा पुरानी फाइलों को रिकॉर्ड रूम में व्यवस्थित रूप से रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने मूवमेंट रजिस्टर को भी जांचा। संपर्क पोर्टल की शिकायतों के बारे में तथा नरेगा, राजीविका इत्यादि सेक्शन का सघनता से निरीक्षण किया और प्रत्येक अधिकारी कर्मचारी से बात की।

Related posts

भोजपुर : पदोन्नति के साथ ही पीटीसी को मिली नयी जिम्मेवारी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 18 दिसंबर 23

rktvnews

भोजपुर:10 दिवसीय रामलीला का मंचन प्रारंभ।

rktvnews

आरा संसदीय चुनाव में भाजपा संगठनहीन और दिशाहीन दिखी :सामाजिक कार्यकर्ता अमरदीप कुमार

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर सुशीला कार्की को शुभकामनाएं दी।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया राष्ट्रीय बीज निगम के अत्याधुनिक बीज प्रसंस्करण संयंत्र का उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment