RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,बीते वर्ष एक्सिक बैंक लूट कांड में संलिप्त एक अपराधी सारण जिले से गिरफ्तार।

आरा/भोजपुर 04 फरवरी। स्थानीय पकड़ी स्तिथ एक्सिस बैंक की शाखा में 06 दिसंबर 23 को 1696959 रुपए की लूट में भोजपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी।उक्त लूट कांड के अभियुक्तों के लिए एक विशेष टीम का गठन कर गिरफ्तार के लिए अनुसंधान किया जा रहा था। इसी क्रम में सारण जिलांतर्गत दरियापुर थाना के द्वारा सघन वाहन चेकिंग की जा रही थी।चेकिंग के क्रम में 2 अभियुक्तों वैशाली जिला के भगवानपुर थाना अंतर्गत इमादपुर के सन्नी कुमार और बिदुदपुर थाना अंतर्गत पन्नापुर दिलवारपुर के शिवम कुमार को अवैध हथियार और अग्नेयास्त्र के साथ पकड़ा गया जिसमें पूछ ताछ के दौरान सन्नी कुमार ने बताया की 6 दिसंबर 23 को पकड़ी के एक्सिस बैंक में लूट में संलिप्त था।जिससे बैंक लूट के उद्भेदन के लिए गठित टीम द्वारा अन्य लोगो की संलिप्तता की पूछ ताछ की जा रही है। गिरफ्तार अपराधी सन्नी कुमार की निशानदेही पर बैंक लूट में प्रयुक्त मोटर साइकिल की बारामदी पटना जिला से की गई है।

Related posts

कानून के शासन का प्रभावी क्रियान्वयन आर्थिक विकास के लिए आवश्यक है: लोकसभा अध्यक्ष

rktvnews

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अक्षय ऊर्जा के तीव्र विकास के उद्देश्य से एनएलसीआईएल के लिए निवेश की रियायत को मंजूरी दी।

rktvnews

बागपत:ग्राम विकास संस्थान में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में की गई पंचायतों में क्लस्टर योजना के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा।

rktvnews

शिवहर:15 दिनों के अंदर मुआवजे की राशि मिलेगी मृतक के परिजनों को: पूर्व कमिश्नर अरुण कुमार

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया बिहार सरस मेला का भ्रमण।

rktvnews

Leave a Comment