RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्माणाधीन बापू टावर का किया निरीक्षण।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 4 फरवरी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गर्दनीबाग स्थित निर्माणाधीन बापू टावर का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने बापू टावर के पहले, तीसरे एवं पांचवें तल पर जाकर निर्माण कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने मुख्यमंत्री को निर्माण कार्य से संबंधित विस्तृत जानकारी दी और बताया कि निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है तथा फिनिशिंग टच दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान प्रेक्षा गृह, प्रतीक्षा कक्ष, लाउंज, बापू के आदर्शों को आमजन में स्थापित करने हेतू कार्यों के प्रदर्शन के लिए दीर्घा, अनुसंधान केंद्र, आगंतुक सुविधायें, ओरिएंटेशन हाल एवं अन्य संरचनाओं की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि को बापू टावर का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इसका निर्माण जल्द पूर्ण होने से बापू की जीवनी, उनके विचारों और उनके आदर्शों को नई पीढ़ी जान सकेगी। उन्होंने बापू के जीवन से जुड़ी ऐतिहासिक घटनायें, गांधी जी के विचार, स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका, बिहार से लगाव, बापू के आदर्शों को बेहतर ढंग से रेखांकित करने को कहा ताकि आमजन यहाँ आकर उसे देख और समझ सकें। उन्होंने इस परिसर को ग्रीन एरिया बनाने को कहा ताकि यह परिसर बेहतर और व्यवस्थित दिखे। जब बापू टावर बनकर तैयार हो जायेगा तो बहुत अच्छा दिखेगा और लोग यहाॅ आकर बापू के बारे में जानकारियाँ प्राप्त कर सकेंगे।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री सचिवालय के विशेष सचिव डॉ चंद्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं अभियंता गण उपस्थित थे।

Related posts

क्वालिटेस्ट बना क्वालिटीएआई : एंटरप्राइज़ AI के हर चरण पर भरोसेमंद एश्योरेंस और इंजीनियरिंग साझेदारी।

rktvnews

गढ़वा: डीसी ने तकनीकी विभाग के कार्यपालक अभियंताओं संग बैठक कर विभागवार चल रही योजनाओं की समीक्षा की।

rktvnews

छत्तीसगढ़:’लोकजतन’ सम्मान : कॉर्पोरेट विरोधी पत्रकारिता के आइकॉन थे मुकेश चंद्राकर।

rktvnews

नवादा: डीएम की अध्यक्षता में आईसीडीएस की मासिक बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:जरूरतमंदों को मदद करना मानवता की सच्ची सेवा : महापौर

rktvnews

भोजपुर:विश्वकर्मा पूजा के मौके पर सम्मान समारोह मे सफाई कर्मियों को किया गया सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment