RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने डोल जात्रा और डोला पूर्णिमा के अवसर पर पश्चिम बंगाल, ओडिशा और असम के लोगों को शुभकामनाएं दीं।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 03 मार्च।केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज डोल जात्रा और डोला पूर्णिमा के पावन अवसर पर पश्चिम बंगाल, ओडिशा और असम के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

X पर किए गए सिलसिलेवार पोस्ट में अमित शाह ने कहा, “डोल जात्रा के अवसर पर पश्चिम बंगाल की मेरी बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं। इस पर्व की भव्यता हमारी संस्कृति और विरासत से हमारी जड़ों को जोड़कर और सुदृढ़ करे तथा सभी के जीवन में सुख और समृद्धि लेकर आए।”
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, “डोल पूर्णिमा के अवसर पर ओडिशा के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान कृष्ण के साथ आनंदमय मिलन का यह पर्व सभी के लिए सुख और सौभाग्य लेकर आए।”
अमित शाह ने कहा “डोल जात्रा के पावन अवसर पर असम की मेरी बहनों और भाइयों को शुभकामनाएं। भक्ति और रंगों का यह पर्व सभी के जीवन को उत्तम स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि से परिपूर्ण करे।”

Related posts

बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण का प्रारंभिक चरण पूरा।

rktvnews

भूमि संसाधन विभाग (डीओएलआर) ने नई दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम में ‘‘श्रमदान – स्वच्छता ही सेवा’’ कार्यक्रम का आयोजन किया।

rktvnews

बिहार:भोजपुर : डीएम का कार्यक्रम स्थगित,अफसरों ने ली राहत की सांस।

rktvnews

आरा की वर्षा खान को वाराणसी में किया जायेगा सम्मानित!महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने में योगदान के लिए दिया जा रहा सम्मान।

rktvnews

लकड़ी पर उकेरी हुई वोटुड़ी कलाकृति को जिला कलेक्टर को किया भेंट।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने की लोक शिकायत के अपीलीय मामलों की सुनवाई।

rktvnews

Leave a Comment