RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुशासन प्रशिक्षण वर्ग में हुए शामिल।

भोपाल/मध्यप्रदेश 04 फरवरी।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री परिषद के सदस्यों के लिए सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान में सुशासन प्रशिक्षण वर्ग के अंतर्गत जारी लीडरशिप समिट दूसरे दिन के प्रथम सत्र में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का स्वागत औषधि पौधा भेंट कर किया।
समिट के दूसरे दिन के प्रथम सत्र में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने प्रशासनिक समन्वय और विधानसभा कार्य प्रणाली पर अपने विचार रखें। प्रथम सत्र में बजट, मंत्रालयीन कार्यप्रणाली, कार्य आवंटन नियम, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना पर चर्चा होगी। इसके साथ ही प्रशासनिक संरचना, मीडिया प्रबंधन और समन्वय व सुशासन में प्रौद्योगिकी के महत्व पर विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे।
दोपहर के सत्र में अन्य राज्य सरकारों की सफल योजनाएं तथा इंदौर के स्वच्छ एवं विकसित शहर के रूप में उभरने की यात्रा पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लीडरशिप समिट के समापन सत्र को संबोधित करेंगे।
सत्र में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा तथा राजेंद्र शुक्ला, संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल सहित अन्य मंत्री उपस्थित हैं।

Related posts

बिहार दिवस पर आरा के ब्लॉसम ब्यूटी क्लिनिक एंड स्पा एकेडमी में ट्रेनर वर्षा खान ने केक काट खुशियां साझा की।

rktvnews

भोजपुर:आनंद इंटरनेशनल स्कूल धमार में धूमधाम से मनाया गया दीपोत्सव।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा जिला बैठक मे संगठन की मजबूती पर दिया गया जोर,आगामी कार्यक्रमो पर चर्चा की गई।

rktvnews

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में जल विद्युत परियोजनाओं के विकास के लिए पूर्वोत्तर क्षेत्र की राज्य सरकारों द्वारा इक्विटी भागीदारी के लिए केंद्रीय वित्तीय सहायता को मंजूरी दी।

rktvnews

पटना:प्रत्येक व्यक्ति पुस्तक से जुड़े, यही सच्ची संगिनी और मार्ग-दर्शिका : न्यायमूर्ति

rktvnews

बागपत:हिंडन नदी में प्रदूषण रोकने को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment