RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:फाईलेरिया उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम के तहत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 अगस्त। 9 अगस्त को महंत महादेवानंद महिला कॉलेज आरा में फाईलेरिया उन्मूलन पर जागरूकता अभियान कार्यक्रम के दौरान पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ सुप्रिया झा एवम् डॉ राखी सिन्हा ने सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम के बारे में छात्राओं को सूचित किया । इस अवसर पर छात्राओं को जानकारी देते हुए यह बताया गया कि लिम्फ़ैटिक फाइलेरियासिस तब फैलता है, जब एक संक्रमित मच्छर किसी व्यक्ति को काटता है और त्वचा में कीड़े के लार्वा जमा करता है। यह शरीर के लसीका तंत्र को प्रभावित करता है। इससे शरीर के अंगों का असामान्य विकास, दर्द, गंभीर दिव्यांगता जैसी समस्याएँ उत्पन्न हो जाती हैं।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी मौजूद थे। छात्राओं ने भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रथम स्थान कोमल कुमारी द्वितीय स्थान रिमझिम कुमारी और तृतीय स्थान गीता चौरसिया ने प्राप्त किया।

Related posts

तुर्की भूकंप सहायता हेतु पीएमओ में बैठक

rktvnews

केंद्र ने खाद्य तेल डेटा अनुपालन को बढ़ावा देने के लिए वनस्पति तेल उत्पाद, उत्पादन और उपलब्धता (विनियमन) आदेश, 2011 में संशोधन किया।

rktvnews

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने महाराष्ट्र के पालघर में एक दवा निर्माण इकाई में लीक हुई नाइट्रोजन गैस के कारण चार श्रमिकों की मौत और दो अन्य के घायल होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया।

rktvnews

गढ़वा में SIR अभियान तेज, मतदाता सूची के शुद्धिकरण की प्रक्रिया अंतिम चरण में।

rktvnews

इंदौर जिला पांचवें राष्ट्रीय वाटर अवार्ड के लिए चयनित।

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन किए अर्पित।

rktvnews

Leave a Comment